फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविवि कर्मचारी की बेटी को ससुराल में मार डाला

Wed, 04 May 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
एलनगंज में रहने वाले इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कर्मचारी राजकुमार सैनी की बेटी मनीषा (25) को मंगलवार दोपहर फतेहपुर स्थित ससुराल में मार डाला गया। ससुरालियों ने कहा कि उसने फांसी लगा ली थी लेकिन आरोप है कि उसे मारकर लटका दिया गया था। खबर पाकर इलाहाबाद से मायके वाले वहां पहुंचे तो ससुराली फरार थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता ने कोतवाली पुलिस को पति, सास, ननद, जेठ समेत पांच लोगों के खिलाफ पैसों की डिमांड नहीं पूरी होने पर मार डालने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी, जिसके बाद मुकदमा लिखा गया।
विज्ञापन


एलनगंज निवासी राजकुमार सैनी इविवि में कार्यरत हैं। उनके दो बेटे हैं जबकि मनीषा इकलौती बेटी थी। मनीषा का विवाह जनवरी 2006 में फतेहपुर कोतवाली इलाके के आबू नगर में रहने वाले राजेश सैनी के साथ किया गया था। राजेश का भाई रमेश कौशाम्बी में चकबंदी कार्यालय में तैनात है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। आरोप है कि शादी के बाद से ही मनीषा को पैसों के लिए प्रताड़ित किया जाता रहा। उसका इलाज कराने के लिए भी मायके से ही पैसे लिए जाते थे। पिछले दिनों राजेश ने 50 हजार रुपये की डिमांड की। मनीषा के पिता ने कुछ दिन का वक्त मांगा तो वह बौखला गया। रोज ही मनीषा को मारता-पीटता रहा।

उसने फोन पर मायके में इस बारे में बताया भी था। मंगलवार दोपहर बाद मनीषा के मायके में फोनकर खबर दी गई कि उसने फांसी लगा ली है। पता चलते ही पिता राजकुमार, भाई मनीष समेत कई रिश्तेदार फतेहपुर रवाना हो गए। वहां उनके पहुंचने से पहले ही पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया था। अलबत्ता, पुलिस ने मोबाइल से फोटो खींची थी जिसमें कमरे में फंदे से लटकी मनीषा के पैर बिस्तर से टिके दिखे। मायकेवालों ने कहा कि उनकी बेटी को मारकर फंदे पर लटकाया गया है ताकि समझा जाए कि उसने आत्महत्या की है। पिता ने पुलिस पति राजेश, जेठ रमेश, सास कमला देवी, ननद पुष्पा और भतीजे शुभम के खिलाफ तहरीर दी तो केस लिखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें