फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ता करने गए छात्रों-शिक्षकों के बीच मारपीट

Thu, 11 Jan 2018 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
छात्र संघर्ष संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ चल रहे सविनय अवज्ञा आंदोलन के दौरान बुधवार को सीएमपी डिग्री कॉलेज में हंगामा हो गया। कॉलेज में हुईं शिक्षकों की नियुक्तियों और छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर वार्ता करने पहुंचे छात्रों और शिक्षकों के बीच हाथापाई हो गई। छात्रों की ओर से एक शिक्षक एवं उनके अन्य साथियों के खिलाफ जार्जटाउन थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


सीएमपी कॉलेज में नियुक्तियों और छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मोर्चा के उपाध्यक्ष रजनीश सिंह ‘रिशू’ और अंकित सिंह ‘देवा’ प्राचार्य से वार्ता करने पहुंचे। आरोप है कि वार्ता के दौरान दलित छात्र संदीप कुमार से कॉलेज में दर्शन शास्त्र विभाग के नवनियुक्त प्रवक्ता अमित सिंह एवं उनके चार-पांच साथियों नेे गालीगलौज की। इस बीच छात्रनेता रजनीश हस्तक्षेप करते हुए बीचबचाव करने लगे तो उन पर भी हमला किया गया। इस बीच प्राचार्य कार्यालय के सामने बड़ी संख्या में छात्र जुट गए और नारेबाजी शुरू कर दी।

हंगामे के चलते ईसीसी एवं ईश्वर शरण कॉलेज में सविनय अवज्ञा आंदोलन स्थगित कर दिया। छात्रनेता रजनीश एवं संदीप कुमार ने शिक्षक अमित सिंह एवं उनके साथियों के खिलाफ जार्जटाउन थाने में तहरीर दी। इसके बाद मोर्चा की बैठक हुई, जिसमें तय हुआ कि 11 जनवरी को और अधिक संगठित होकर इविवि की गंभीर समस्याओं से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया जाएगा। साथ ही डिग्री कॉलेजों में जनजागरण के बाद आने वाले दिनों में विवि में जबरदस्त घेराबंदी का निर्णय लिया गया। आंदोलन में आनंद कुमार सिंह, आदित्य शर्मा, सौरभ सिंह, अंकित सिंह, सूर्य प्रकाश मिश्रा, ऋषभ सिंह, अनुभव सिंह, अन्नू राजपूत, नीरज शर्मा, मुनेंद्र सिंह, सीएमपी छात्रसंघ महामंत्री शिवम पांडेय, प्रशांत जायसवाल, अतुल सिंह, अजय मिश्रा, सुमित पांडेय, राहुल, चंद्रिका पांडेय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें