फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर साइड, सात दरोगाओं को मिली थानोें की कमान

Sat, 08 Jun 2019 12:11 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूराे, प्रयागराज
विज्ञापन
नगला पाल में पथराव करने वालों की तलाश करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के नौ थानों में तैनात प्रभारी शुक्रवार को बदल दिए गए। खास बात यह है कि इंस्पेक्टरों को साइड करते हुए इनमें से सात थानों की कमान दरोगाओं को सौंपी गई है। यानी इंस्पेक्टर की जगह अब इन थानों पर एसओ तैनात होंगे। इसके अलावा दो थानों के इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र भी बदले गए हैं।
विज्ञापन


जिन इंस्पेक्टरों के तबादले हुए हैं, उसके मुताबिक शाहगंज में तैनात रहे संजय कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक मुट्ठीगंज बनाया गया गया है। इसी होलागढ़ में तैनात संतोष कुमार दुबे को प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज के पद पर तैनाती दी गई है। इसके अलावा सात उपनिरीक्षकों को थानों की कमान सौंपते हुए उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

इनमें झूंसी चौकी प्रभारी वीरेंद्र प्रताप सिंह को होलागढ़, धूमनगंज थाने में तैनात उमेश कुमार सिंह को शिवकुटी, हनुमानगंज चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह को लालापुर, इमामगंज चौकी प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला को खीरी, कौंधियारा थाने में तैनात संतोष कुमार सिंंह को कौंधियारा, एग्रीकल्चर चौकी प्रभारी प्रिंस दीक्षित को शाहगंज व गोविंदपुर चौकी प्रभारी दीपक कुमार सिंह को उतरांव थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। उधर पीआरओ रहे मनीष कुमार त्रिपाठी को एग्रीकल्चर चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


शिवकुटी में पहले ही तैनात हैं एक इंस्पेक्टर
शिवकुटी में एसओ की तैनाती को लेकर पुलिस महकमे में दिनभर चर्चाएं गर्म रहीं। दरअसल यहां पहले से ही एक इंस्पेक्टर तैनात हैं जो अपर प्रभारी निरीक्षक अपराध के रूप में कार्यरत हैं। ऐसे में इंस्पेक्टर के रहते हुए यहां उपनिरीक्षक को थाने की कमान सौंपने पर असमंजस की भी स्थिति है। उधर इंस्पेक्टरों की जगह थानों में एसओ की तैनाती को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी रहीं। हालांकि इस बारे में कोई खुलकर कुछ बोलने को तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें