फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीडगंज में देररात हिस्ट्रीशीटर की पेचकस से गोदकर हत्या

Sat, 15 Aug 2015 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। कीडगंज के मधवापुर इलाके में बांगड़ धर्मशाला के पीछे वाली गली में शुक्रवार देररात हिस्ट्रीशीटर ज्वाला(50) की पेचकस से गोदकर कर हत्या कर दी गई। सनसनीखेज हत्याकांड के बाद खलबली मच गई। रात में हिस्ट्रीशीटर एक साथी के साथ उसके घर की तीसरी मंजिल पर बैठकर शराब पी रहा था। दोस्त के जाने के बाद भी हिस्ट्रीशीटर नीचे नहीं उतरा तो किराएदारों ने छत पर जाकर देखा। छत पर हिस्टीशीटर का खून से लथपथ शव पड़ा था। हत्या की खबर कीडगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस पूछताछ के बाद हिस्ट्रीशीटर के साथी पाठक यादव की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


मधवापुर का रहने वाला ज्वाला हिस्ट्रीशीटर बदमाश था। उसकी दोस्ती मधवापुर के ही अनामी यादव के बेटे पाठक यादव के साथ थी। अनामी यादव मधवापुर का तीन मंजिला मकान बेच चुके हैं। उस मकान में उसमें कुछ किराएदार अभी भी रहते हैं। मकान बिक्री के बाद भी अनामी का बेटा अक्सर घर पर जाता रहता था। शुक्रवार देर रात पाठक यादव अपने हिस्ट्रीशीटर दोस्त ज्वाला के साथ तीन मंजिला मकान की छत पर बैठकर शराब पीने गया था। पूछताछ में पता चला कि अक्सर दोनों शराब पीने के लिए वहां आते रहते थे। किराएदार दोनों को अच्छी तरह जानते थे। दोनों चुपचाप छत पर चले गए।

काफी देर बाद पाठक यादव अकेले नीचे उतरा और चला गया। काफी देर बाद भी ज्वाला नीचे नहीं आया तो किराएदार छत पर गया। छत पर ज्वाला का खून से लथपथ शव पड़ा था। यह देखकर किराएदार चीख पड़ा। शोर सुनकर मोहल्ले वाले और कीडगंज पुलिस वहां पहुंची। कुछ देर बाद खबर पाकर ज्वाला की पत्नी कमला दोनों बच्चों और घरवालों के साथ पहुंची। मौके पर सीओ और एसपी सिटी भी पहुंच गए। सीओ लाल प्रताप सिंह ने बताया कि पाठक यादव और ज्वाला छत पर बैठकर शराब पी रहे थे। उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। जिसमें ज्वाला की पेचकस से गोदकर हत्या कर दी गई। पाठक यादव की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें