फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : जीएम एनसीआर ने यात्रियों से पूछा- रेलवे की सुविधाएं कैसी हैं, स्वच्छता और सुरक्षा पर लिया फीडबैक

Thu, 22 Oct 2026 05:16 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नैनी (प्रयागराज)

सार

उत्तर मध्य रेलवे में दो अक्तूबर से 31 अक्तूबर 2026 तक चलाए जा रहे विशेष अभियान 6.0 के तहत बृहस्पतिवार को प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर रेल जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
सूबेदारगंज स्टेशन पर जीएम एनसीआर ने यात्रियों से बातचीत कर सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर मध्य रेलवे में दो अक्तूबर से 31 अक्तूबर 2026 तक चलाए जा रहे विशेष अभियान 6.0 के तहत बृहस्पतिवार को प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर रेल जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस क्रम में उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से संवाद कर रेलवे की सुविधाओं के संबंध में उनका फीडबैक लिया।

कार्यक्रम के दौरान यात्रियों से स्वच्छता, खानपान सेवाओं, यात्री सुविधाओं और शौचालयों की व्यवस्था को लेकर सुझाव मांगे गए। महाप्रबंधक ने ट्रेन संख्या 20433 (जम्मू मेल) के विभिन्न डिब्बों में जाकर यात्रियों से बातचीत की और उनकी शिकायतें सुनीं। उन्होंने रेलवे की सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए यात्रियों से मिले सुझावों पर ध्यान देने की बात कही।

सालभर जारी रहेगा स्वच्छता पर जोर

महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने कहा कि उत्तर मध्य रेलवे में स्वच्छता अभियान के तहत यात्रियों और आम लोगों से लगातार सुझाव लिए जा रहे हैं। उन्होंने विभिन्न डिब्बों का निरीक्षण कर यात्रियों से उनके अनुभव जाने। उनके अनुसार, बातचीत के दौरान अधिकांश यात्री रेलवे की सेवाओं से संतुष्ट नजर आए। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में साफ-सफाई और सुरक्षा के क्षेत्र में सुधार हुआ है।

महाप्रबंधक ने महिला यात्रियों की सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान भले ही एक महीने के लिए चलाया जा रहा है, लेकिन साफ-सफाई निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। रेलवे प्रशासन इस दिशा में लगातार काम करता रहेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी से रेलवे में स्वच्छता के स्तर को और बेहतर बनाया जा सकेगा।

प्रयागराज, आगरा और झांसी में भी हुए कार्यक्रम

उत्तर मध्य रेलवे के अन्य प्रमुख स्टेशनों पर भी रेल जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रयागराज जंक्शन पर मंडल रेल प्रबंधक, प्रयागराज; आगरा कैंट स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक, आगरा; और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक, झांसी उपस्थित रहे। वरिष्ठ अधिकारियों ने यात्रियों से बातचीत कर रेलवे की सुविधाओं, साफ-सफाई और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही, सेवाओं में सुधार के लिए उनके सुझाव और फीडबैक प्राप्त किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें