फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : विधान परिषद चुनाव के चलते कल बंद रहेंगे कक्षा 12 तक के सभी स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

Thu, 22 Oct 2026 03:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

विधान परिषद चुनाव के चलते प्रयागराज में शुक्रवार को कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त और निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों के साथ सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड के विद्यालयों में भी अवकाश घोषित किया गया है।

विज्ञापन
स्कूल बंद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के मद्देनजर जिले के सभी परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालय शुक्रवार को बंद रहेंगे। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. संतोष कुमार राय और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने आदेश जारी किया है।

आदेश के अनुसार, जिले में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक संचालित सभी परिषदीय, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश रहेगा। इसके अलावा सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालय भी बंद रहेंगे। अधिकारियों ने सभी संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें