फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनोद बी लाल पर गैंगस्टर की कार्रवाई

Mon, 30 Jul 2018 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
शुआट्स के निदेशक प्रशासन विनोद बी लाल पर रविवार को गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई। बांदा जेल में बंद विनोद बी लाल पर नैनी समेत कई थानों में अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसी के तहत उन पर नैनी पुलिस ने कार्रवाई की। इसके साथ ही म्योराबाद के डेविड दत्ता पर भी गैंगस्टर लगाया गया है।
विज्ञापन


नैनी इंस्पेक्टर प्रदीप का कहना है कि विनोद बी लाल व डेविड दत्ता संगठित गिरोह चलाते हैं। जिसके गैंग लीडर विनोद बी लाल पर धोखाधड़ी व छलकपट कर आर्थिक अपराध करने के आरोप हैं। अभिलेखों में हेरफेर करने के आरोप में भी उन पर केस हैं। पुलिस की मानें तो एडीए की बिना अनुमति लिए काटजू रोड शाहगंज में स्कूल चलाने के आरोप में विनोद बी लाल पर 21 जुलाई 17 को शाहगंज थाने में मुकदमा हुआ। 9 अगस्त को सिविल लाइंस थाने में धोखाधड़ी व साजिश रचने के आरोप में केस हुआ। इसी तरह 25 अगस्त को महेवा निवासी शहीम सिद्दीकी ने फर्जीवाड़ा का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। 17 दिसम्बर को सिविल लाइंस थाने में ही धोखाधड़ी व साजिश रचने का एक और मुकदमा हुआ। उसी दिन काशी नरेश के केयरटेकर रुद्रनारायण पाठक ने मुट्ठीगंज थाने में फर्जीवाड़ा व धमकी देने का आरोप लगाते हुए 11 लोगों पर एफ्आईआर लिखाई जिसमें विनोद बी लाल भी शामिल थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें