फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : माफिया अतीक-अशरफ की कुर्क जमीन पर प्लॉटिंग कराने पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 01 Nov 2026 05:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की कुर्क जमीन पर प्लॉटिंग करने के मामले में धूमनगंज पुलिस ने जकी अहमद, मशरूर और सैफी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
अतीक अहमद-अशरफ। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की कुर्क जमीन पर प्लॉटिंग करने के मामले में धूमनगंज पुलिस ने जकी अहमद, मशरूर और सैफी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एफआईआर के मुताबिक, लेखपाल मनीष कुमार ने बताया कि कसारी-मसारी गांव में करीब 830 वर्गमीटर जमीन राजस्व अभिलेखों में अतीक अहमद, खालिद अजीम उर्फ अशरफ और अन्य के नाम दर्ज है। यह जमीन गांव के खाता संख्या 855 में शामिल है और गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कुर्क की जा चुकी है।

विज्ञापन


आरोप है कि सामान्य क्षेत्र भ्रमण के दौरान इस जमीन पर प्लॉटिंग का काम होता मिला। पुलिस बल की मदद से मौके पर कराए गए निर्माण और प्लॉटिंग से संबंधित कार्य को ध्वस्त कराया गया। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि पूर्व में इस जमीन पर जकी अहमद, मशरूर और सैफी आदि ने प्लॉटिंग कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें