फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमनंगज में ‘पार्टी’ के दौरान दोस्तों ने की युवक की हत्या

Sat, 30 Jun 2018 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
धूमनगंज के मुबारकपुर कोटवा गांव के बाहर शुक्रवार की रात एक युवक की उसके ही दोस्तों ने गोली मारकर हत्या कर दी। दोस्त शाम को उसे घर से ‘पार्टी ’ के लिए बुलाकर ले गए थे। गांव के बाहर बालू के ढेर पर पार्टी चल रही थी, तभी उनमें आपस में कोई विवाद हो गया। युवक के सिर में गोली मारी गई। हत्या के बाद उसके सभी दोस्त फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।  
विज्ञापन


मुबारकपुर कोटवा गांव के राम सजीवन का बेटा विवेक उर्फ रिंकू भारतीय (20) शादी ब्याह में हलवाई का काम करता था। शुक्रवार की शाम वह घर पर था। उसी समय उसके कुछ दोस्त घर पहुंचे और ‘पार्टी’ की बात कहकर उसे बुला ले गए। रिंकू ने घर वालों से बताया था कि वह दोस्तों के साथ जा रहा है। रात में खाना नहीं खाएगा। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि रात में खाने पीने के दौरान उनमें आपस में कोई विवाद हो गया। झगड़ा हुआ और किसी दोस्त ने ही उसके सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद रिंकू के दोस्त फरार हो गए। इसके बाद गांव के कुछ लड़के वहां पहुंचे तो रिंकू का शव पड़ा हुआ था। उन लोगों ने ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो वहां खड़े सभी लड़के भाग निकले थे। पुलिस जब मौके पर गई तो वहां खाने पीने की तमाम चीजें पड़ी हुई थी। लड़कों के चप्पल छूटे हुए थे। इंस्पेक्टर धूमनगंज ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिंकू की जेब में आधार कार्ड मिला जिसमें उसका नाम और गांव का पता लिखा था। इसके आधार पर पुलिस उसके घर पहुंची। एसएसपी ने बताया कि पार्टी के दौरान दो पक्षों के झगड़े में घटना हुई है। घर वालों ने रिंकू के दोस्तों का नाम बता दिया है। उनकी खोजबीन की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। इसके बाद पता चलेगा कि आखिर झगड़ा किस बात पर हुआ था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें