फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी का शव रखकर आयोग में प्रदर्शन

Wed, 24 Oct 2018 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रयागराज
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के एक कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत के बाद मंगलवार को परिजनों और साथियों ने कर्मचारी का शव आयोग परिसर में रखकर प्रदर्शन किया। परिजन मांग कर रहे थे कि दोषी होमगार्ड और वाहन चालक को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और वाहनों से वसूली में लगे पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। आयोग में दो घंटे तक हंगामे की स्थिति बनी रही। बाद में परिजन कर्मचारी के शव को वहां से ले गए और फिर अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन


आयोग के विविध अनुभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुनील कुमार की सोमवार देर रात फाफामऊ में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मंगलवार को एसआरएन में उसका पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद परिजन शव लेकर फाफामऊ के लिए निकले लेकिन अचानक एंबुलेंस को आयोग की तरफ मोड़ दिया गया। परिजन और कर्मचारी के कुछ साथ शव लेकर सीधे आयोग पहुंच गए और मांग करने लगे कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। आयोग में दो घंटे तक हंगामा होता रहा। इस दौरान हालात बिगड़ने पर भारी पुलिस बल वहां पहुंच गया। आयोग के अफसरों ने परिजनों से मुलाकात की और बताया कि उन्होंने कार्रवाई के लिए पुलिस अफसरों से बात की है। परिजनों को यह भी बताया गया कि वाहन चालक गिरफ्तार हो गया है और होमगार्ड के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। काफी समझाने पर दो घंटे के बाद परिजन शव वहां से हटाने के लिए तैयार हुए। इस दौरान आयोग के तमाम कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर अपनी साथी को श्रद्धांजलि दी। कर्मचारियों में भी पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर काफी गुस्सा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें