फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केशरीनाथ के भतीजे को ट्रक ने कुचला

Wed, 29 Jun 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी के भतीजे नलिन त्रिपाठी (45) की मंगलवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। हाईकोर्ट पानी टंकी पुल पर बेकाबू ट्रक ने उनकी स्कूटी में मार दी। टक्कर के बाद नलिन छिटकक र सड़क पर गिरे और इसी दौरान ट्रक उनको कुचलते हुए गुजर गया। नलिन की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रैफिक पुलिस ने पुल पर आवागमन रोक दिया। जिसके चलते हाईकोर्ट पानी टंकी, चौफटका और खुल्दाबाद में स्टेशन रोड पर लंबा जाम लग गया। नलिन के पास मिले कागजात के आधार पर जब पुलिस खोजते हुए उनके घर पहुंची तब पता चला कि वे राज्यपाल के भतीजे थे। उनकी मौत की खबर जैसे ही फैली, घर पर लोगों का जमावड़ा लग गया। वहीं परिवारीजन रो-रोकर बेहाल हो गए।
विज्ञापन

सिविल लाइंस में एल्गिन रोड के रहने वाले और हाईकोर्ट में अधिवक्ता रह स्वर्गीय काशी नाथ त्रिपाठी पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी के बड़े भाई थे। उनके चार बेटों में दूसरे नंबर के नलिन त्रिपाठी मूक बधिर थे। वह चौक इलाके में खत्री पाठशाला में बाबू थे। मंगलवार शाम लगभग छह बजे स्कूटी से खुल्दाबाद से घर लौट रहे थे। हाईकोर्ट पानी टंकी पुल पर पीछे से  रेलवे के ट्रक ने नलिन की स्कूटी में टक्कर मार दी। नलिन सड़क पर गिरे और उनका सिर ट्रक के पिछले पहिया के नीचे आ गया। हादसे के बाद चालक और खलासी ट्रक वहीं छोड़कर पुल की सीढ़ियों से उतरकर भाग निकले। दुर्घटना के बाद पुल पर भीड़ जुट गई।   सड़क के दोनों वाहनों की लाइन लगने लगी। निरंजन डॉट पुल बंद होने के चलते वैसे ही पुल पर जाम के हालात थे। पुलिस ने एक तरफ से पुल पर आवागमन रोक दिया। सूचना पाकर खुल्दाबाद और कैंट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को चीरघर भेज दिया। ट्रक और स्कूटी को क्रेन से हटवाकर पुल पर से जाम खुलवाया। उधर गाड़ी में मिले कागजात और नंबर के आधार पर मृतक के घरवालों को सूचना दी तो कोहराम मच गया। रोते बिलखते घरवाले पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। दुर्घटना की खबर पाकर रिश्तेदारों और मोहल्ले के लोग सांत्वना देने पहुंच गए। नलिन चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनके भाई विकास हाईकोर्ट में वकालत करते हैं। जबकि एक भाई नवल चंद्र बाराबंकी में बैंक में नौक री करते है। बेटे की मौत से 90 वर्षीय मां विद्या देवी की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। नलिन अविवाहित थे। 
विज्ञापन


नलिन त्रिपाठी रोजाना स्कूटी से ऑफिस जाते थे। वह रोज निरंजन डॉट पुल से होकर ऑफिस जाते थे और शाम को इसी रास्ते से लौटते थे लेकिन सोमवार रात से मरम्मत के चलते निरंजन डॉट पुल मार्ग बंद था। जिसके चलते वह हाईकोर्ट पानी टंकी पुल से होकर घर लौट रहे थे। जाम न लगे इसके लिए प्रशासन ने वैसे तो तैयारी की थी लेकिन सारी कवायद फेल हो गई। शहर में जगह-जगह जाम लगा रहा। नो इंट्री के समय ट्रक पुल पर कैसे पहुंचा, यह भी अहम सवाल है। ट्रक पर उत्तर मध्य रेलवे और आपातकाल सेवाएं लिखा था। जिससे आशंका है कि ट्रक का नोइंट्री पास रहा हो लेकिन ट्रक चालक और खलासी फरार हैं, सो कुछ खास जानकारी नहीं मिल पाई है। खुल्दाबाद पुलिस का कहना है कि ट्रक का नोइंट्री पास था कि नहीं, इस बारे में अभी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें