फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों की पिटाई केबाद प्रयाग स्टेशन के बाहर बवाल

Mon, 19 Feb 2018 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
दो छात्रों की बेरहमी से पिटाई केबाद प्रयाग स्टशेन के बाहर आधी रात जमकर बवाल हुआ। साथियों की पिटाई से नाराज छात्रों ने दुकानों केसाथ ही वहां खडे़ वाहनों में तोड़फोड़ की। इस दौरान पांच बम भी फोड़े गए। छात्रों का आरोप है कि बम दूसरे पक्ष की ओर से फेंके गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दो घायल छात्रों को कर्नलगंज थाने ले गई तो वहां बड़ी संख्या में हॉस्टलर्स जुट गए। इसकेबाद मेडिकल कराकर दोनों छात्रों की तहरीर पर दो दुकानदारों को नामजद करते हुए विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। तब जाकर छात्र शांत हुए।
विज्ञापन


    अंकित सिंह इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीएससी और अनुराग सिंह बीए की पढ़ाई कर रहा है। दोनों विवि केताराचंद छात्रावास केअंत:वासी हैं। दोनों का आरोप है कि  शनिवार रात ढाई बजे के करीब वह अपने कुछ साथियों केसाथ प्रयाग स्टेशन पर चाय पीने गए थे। वहां चाय मांगने पर दुकानदार घमंडी और आर्यन उन्हें गालियां देने लगे। छात्रों ने विरोध किया तो आरोपियों ने अपने परिवार व कुछ अन्य लोगों को बुला लिया और मारपीट शुरू कर दी। छात्रों का आरोप है कि नशे में धुत आरोपियों व उनकेसाथियों ने उन्हें लाठी-डंडों से पीटा। साथ ही पथराव भी किया जिसमें दोनों छात्र घायल हो गए। अंकित केसिर तो अनुराग केपैर में चोट आई। छात्रों की पल्सर बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। इसी दौरान कहीं से सूचना पाकर पुलिस पहुंची। हालांकि तब तक आरोपी दुकानदार भाग निकले थे। पुलिस दोनों छात्रों को थाने ले आई।

उधर साथियों को थाने ले जाए जाने की सूचना मिलते ही भोर में करीब तीन बजे सैकड़ों की संख्या में हॉस्टलर्स कर्नलगंज थाने केबाहर जुट गए। इस पर पुलिस केहाथ-पांव फूल गए। दो घंटे बाद करीब साढ़े चार बजे आननफानन में दोनों को बेली अस्पताल भेजकर मेडिकल कराया गया। इसकेबाद छात्रों की तहरीर पर घमंडी, आर्यन व उसकेपरिवार पर मारपीट धमकाने समेत विभिन्न आरोपों में एफआईआर दर्ज कर ली गई। पुलिस का कहना है कि इधर एफआईआर दर्ज की जा रही थी कि इसी दौरान प्रयाग स्टेशन के बाहर सैकड़ों की संख्या में छात्र पहुंच गए।
विज्ञापन


उन्होंने दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। मौकेपर खडे़ लोडर केसाथ ही पांच-छह ऑटो भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए। इस दौरान पांच बम भी पटकेगए। बवाल होता देख वहां मौजूद यात्रियों में दहशत फैल गई। सूचना पर इंस्पेक्टर अवधेश प्रताप सिंह फोर्स लेकर मौकेपर पहुंचे लेकिन तब तक बवाल करने वाले भाग चुकेथे। इंस्पेक्टर ने बताया कि घायल छात्रों की तहरीर पर दो दुकानदारों केखिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने कुछ घंटों बाद ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें जेल भेजा जा रहा है।

जांच में जुटी पुलिस ने प्रयाग स्टशेन के बाहर तोड़फोड़ करने केमामले में भी एक एफआईआर दर्ज की है। इंस्पेक्टर अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि तोड़फोड़ के मामले में 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उपद्रवियाें को चिह्नित कर उनकेखिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें