फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात किलो चांदी लूट का खुलासा, पांच लुटेरे गिरफ्तार

Mon, 06 Jul 2015 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊआइमा इलाके में शनिवार शाम सराफा कारोबारी राजेश सोनी को तमंचा सटाकर लगभग सात किलोग्राम चंादी लूटने की घटना का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। मऊआइमा पुलिस ने लूटी गई चांदी और घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ पांच आरोपियों को सोमवार दोपहर कटभर परवेजपुर की बगिया से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की तलाशी में एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों में मानधाता प्रतापगढ़ के चंघईपुर गांव मुक्तदिर, हरिहरपुर का मो. मजहर, रानीगंज के गुलरा का नावेद अख्तर, हरिहरपुर का मो.इजहार और चंघईपुर का मो. कलीम है। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि 27 जून को भी राजेश सोनी को लूटने वाले थे, लेकिन तब वह प्रतापगढ़ चला गया था। जिसके चलते उन्हें इरादा बदलना पड़ा। एसपी क्राइम रमाकांत प्रसाद ने बताया कि तीन आरोपी मांधाता के शेखनपुर का मुजीब, रानीगंज के गुलरा का सदीद और अतीक फरार है। जिसमें सदीद और मुजीब टारगेट की रेकी करते हैं। इनकी मुखबिरी पर पकड़े गए आरोपी लूट की वारदात को अंजाम देते हैं। बदमाशों को इस बात की जानकारी थी कि राजेश सोनी हर शनिवार को खरीदारी करने चौक जाता है। बाइक मऊआइमा में खड़ी कर बस पकड़ता है।

 इस शनिवार को भी सदीद, मुजीब और अतीक शहर से ही राजेश के साथ बस में चढ़ गए थे। दो रास्ते में उतर गए। जबकि एक बैठा रहा। मऊआइमा से राजेश बाइक लेकर घना का पुरा धीनपुर के लिए चला। तब एक बदमाश पीछे से फोन पर राजेश की लोकेशन लुटेरों को बताते चल रहा था। सिटकहवा गांव के पास सन्नाटा देखकर बदमाशों ने तमंचा सटाकर चांदी लूटकर बाइक से भाग निकले। घटना के बाद एसओ मऊआइमा विजय प्रताप ने बदमाशों का पीछा किया था। रास्ते में पूछताछ में पुलिस को बदमाशों का रूट पता चलता रहा। एसओ विजय प्रताप ने पूछताछ में पता चल गया था कि बदमाश कहां तक वारदात के बाद भागे हैं। इसके बाद पता लगाया गया कि गांव में स्टेनर और अपाची बाइक किसके पास है। जिसके बाद बदमाशों के बारे में क्लू मिलता गया। पूछताछ में बदमाशों ने कबूला कि वे मांधाता से एक बाइक लूट, सराफा कारोबारी से आभूषण की लूट, रानीगंज में सराफा कारोबारी से लूट, मऊआइमा में मूंग व्यापारी से 56 हजार रुपये की लूट और थरवई में आल्टो कार सवार आभूषण कारोबारी से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों का पूरा गिरोह है। ये ज्यादातर शहर से खरीदारी कर लौटने वाले आभूषण कारोबारियों की रेकी कर लूटते हैं। पुलिस के मुताबिक लूट के मामले को डकैती में तब्दील कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें