फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज न मिलने पर विवाहिता को जलाकर मारडाला

Sun, 29 Nov 2015 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनी (ब्यूरो)। सात साल पहले दामाद को शादी में मोटरसाइकिल और बीस हजार रुपये न देने के कारण मायके वालों को बेटी की जिन्दगी से हाथ धोना पड़ा। विवाहिता के मायकेवालों का आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज को लेकर उसकी बेटी को जिन्दा जलाकर मार दिया और घर छोड़कर भाग निकले। इस बात की जानकारी मायके वालों को फोन पर मिली तो वह भागकर बेटी के ससुराल पहुंचे और नैनी पुलिस को सूचना कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंची तो मायकेवालों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने मायकेवालों को शान्त कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया और पिता की तहरीर पर पति समेत ससुर, सास, जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना नैनी के खरकौनी इलाके में शनिवार की भोर में हुई।
विज्ञापन


बारा थाना क्षेत्र के मुंडेहरा गांव के रहने वाले उदय भान पुत्र राम औतार ने अपनी बेटी लक्ष्मी (25) की शादी सात साल पहले 2008 में नैनी के खरकौनी निवासी विजय कुमार पुत्र भाई लाल के साथ पूरे रीति रिवाज के साथ की थी। विजय राजगीर का काम करता है। लक्ष्मी के पिता उदय भान ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले बीस हजार नकदी और एक बाइक की मांग कर रहे थे। जिसे न देने पर कई बार बेटी को मारा पीटा और घर पर भी छोड़ दिया गया था। शादी के बाद से ही उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।

लक्ष्मी को शादी के सात साल बाद भी कोई संतान नहीं थी। जिसका भी ससुराल वाले ताना देते थे। मायकेवालों ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार की रात भी ससुराल वालों ने लक्ष्मी को मारा पीटा और भोर में उसे जिन्दा जला दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। बेटी को जिन्दा जलाने और उसके मरने की सूचना ससुराल के ही किसी व्यक्ति ने फोन पर दिया और फोन काट दिया। सूचना मिलते ही मायके के लोग भागकर नैनी उसके ससुराल पहुंचे और  देख तो लक्ष्मी बुरी तरह से झुलसी पड़ी हुई थी।
विज्ञापन


बेटी की लाश देखकर मायकेवाले फफक कर रो पड़े। घटना की जानकारी मायके वालों ने नैनी पुलिस को दे दी। सूचना पर पुलिस पहुंची तो घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। मायकेवालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर कार्रवाई को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने मायकेवालों को काफी समझाया और उन्हें शान्त कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। उधर मृतका के पिता की तहरीर पर ससुर, सास, जेठ, और पति के खिलाफ पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें