फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच चोरों ने रुलाया

Tue, 09 Feb 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएस, एसटीएफ, क्राइम ब्रांच, आरपीएफ, पीएसी, पुलिस के सख्त पहरे और सीसीटीवी कैमरों के जरिए संदिग्धों की निगरानी के दावे का चोर-उचक्कों ने मखौल उड़ा दिया। माघ मेला के मख्य स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर चोरों ने स्नानार्थियों को खूब रुलाया।
विज्ञापन


आलम यह रहा कि शातिर चोरों ने आंखों से काजल चुराने की तरह तमाम बैग पुलिसवालों की तैनाती के बीच पार कर दिए। माघ मेले में तैनात पुलिसवालों ने दिन भर में 35 चोरों को भी पकड़ा जो बैग चुराकर भाग रहे थे। उनमें कई चोर-उचक्के तो दूसरे राज्यों से यहां आए थे।

माघ मेले में दूर-दूर से आने वाले करोड़ों लोगों को चोरी-छिनैती और जेबकतरी का शिकार बनाने के लिए पेशेवर अपराधी भी बिहार, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश समेत दूसरे राज्यों से आते हैं। इस बार भी वे पुलिस की तैयारी और मुस्तैदी पर भारी पड़े। गंगा के तमाम घाटों और संगम तट पर सक्रिय चोरों-जेबकतरों ने मौनी अमावस्या पर भी सैकड़ों लोगों को झटका दिया। गंगा में डुबकी लगाने के लिए देश भर से आए तमाम स्नानार्थियों के बैग, जूते-चप्पल और पर्स चोरी हुए।
विज्ञापन


दोपहर में रीवा से पत्नी संग रामसनेही भीगे कपड़ों में भटकते दिखे। उनका बैग घाट के पास से गायब हो गया था जिसमें कपड़े, खाने के सामान और पैसे थे। फतेहपुर के मनोहर गुप्ता, आजमगढ़ के वीरेंद्र शर्मा, मिर्जापुर से बेटी संग आई रेखा पांडेय समेत कई लोग संगम नोज के पास बैग चोरी जाने पर परेशान होकर पुलिस के पास गए। सभी घाटों से दिन भर में साढ़े तीन सौ से ज्यादा बैग गायब हुए। इस दौरान पुलिस ने 35 चोर-उचक्कों को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से चोरी के सामान और बैग भी बरामद हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें