फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला देखने निकले युवक को मार डाला

Tue, 18 Oct 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद।
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
घर से रामलीला देखने की बात कहकर रविवार रात कौड़िहार बाजार के लिए निकले युवक की धारदार हथियार और रॉड से पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह घर से करीब आधा किलोमीटर दूर उसका शव मिला। आंख भी फूटी थी। युवक अपराधी छवि का था। पुलिस को प्राथमिक छानबीन में पता चला है कि वह रात में जुए की फड़ पर भी गया था। पुलिस ने दो जुआरियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन



जलालपुर चांधन उर्फ पीथीपुर गांव निवासी नन्हे मियां ने कौड़िहार-कूडेसर मार्ग पर बैंड-बाजा और रजाई-गद्दा की दुकान खोल रखी है। उसका पुत्र शमीम (30) सग्घड़ चलाता था। उसकी छवि सही नहीं थी। चोरी की घटनाओं में उसे पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। वह नशे का भी लती था। रविवार रात लगभग आठ बजे भोजन के बाद वह घर से कौड़िहार में रामलीला देखने के लिए निकला था। सोमवार सुबह कौड़िहार बाजार के एक गली में चाय-पान की दुकान के पीछे सुनसान में उसका रक्तरंजित शव देख भीड़ लग गई। उसके सिर और चेहरे पर जख्म थे। शक है कि धारदार हथियार के साथ ही रॉड या डंडे से भी उस पर प्रहार किए गए थे।

गला भी दबाया गया था। दाहिनी आंख से भी खून बह रहा था। खबर पाकर शमीम के परिवार के लोग भी आ गए। पुलिस ने आसपास के लोगों और परिजनों से बात की मगर कोई भी कातिलों के बारे मे नहीं बता सका। अलबत्ता यह पता चला है कि वह रात में कौड़िहार बाजार में जुए की एक फड़ पर गया था। ऐसे में शक है कि जुआरियों के बीच झगड़े में उसका कत्ल हुआ है। पुलिस पता लगा रही है कि जुए की फड़ में कौन लोग मौजूद थे। पुलिस ने पिता नन्हे मियां की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।  मृतक शमीम चार भाई और चार बहनों में दूसरे नंबर का था। उसका ब्याह अभी नहीं हुआ था। उसके कत्ल से परिवार में मातम छाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें