फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा ने 11वीं केछात्र को बेरहमी से पीटा, हंगामा

Mon, 19 Feb 2018 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
धूमनगंज थाने में तैनात एक अंडर ट्रेनिंग दरोगा ने 11वीं केछात्र को बेरहमी से पीटा। साथ ही उसे स्कॉर्पिंयो में खींचकर पुलिस चौकी ले गया। पिटाई से छात्र चोटिल भी हुआ। बेटे केसाथ हुई बेरहमी की शिकायत लेकर पार्षद पिता स्थानीय व्यापारियों और अन्य लोगों केसाथ थाने पहुंचा तो उसे टरकाने की कोशिश की गई। इस पर नाराज होकर सभी थाने केबाहर ही धरने पर बैठ गए। खबर लिखे जाने तक धूमनगंज थाने पर हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन


    धूमनगंज थाना क्षेत्र स्थित बम्हरौली, शिवाला निवासी अनिल कुशवाहा मुंडेरा केपार्षद हैं। वह भाजपा केमंडल महामंत्री केसाथ कार्यकारिणी सदस्य भी हैं। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र अभि सिंह कुशवाहा नीमसराय कॉलोनी स्थित सेंट विश्ना स्कूल में 11वीं का छात्र है। रविवार को स्कूल का वार्षिकोत्सव था। इसमें शामिल होने केलिए अभि भी गया था। आरोप है कि अभि स्कूल केगेट केबाहर खड़ा होकर किसी साथी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान टीपी नगर चौकी में तैनात प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर अरविंद यादव वहां अपने दो साथियों केसाथ स्कॉर्पियो पर सवार होकर पहुंचा। काली रंग की स्कॉर्पियो पर पुलिस लिखा हुआ था। पार्षद का आरोप है कि वहां पहुंचते ही प्रशिक्षु दरोगा ने उनकेबेटे पर छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए गाली देना शुरू कर दिया। छात्र ने विरोध किया तो दरोगा ने उसे पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान प्रशिक्षु दरोगा का मोबाइल नीचे गिरकर टूट गया जिसकेबाद उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। आरोप है कि इसकेबाद उसने छात्र को बेरहमी से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इससे उसकेकान, जबड़े में चोट आई। इसके बाद आरोपी दरोगा छात्र को स्कॉर्पियो में खींचकर पुलिस चौकी ले गया।

    पार्षद अनिल ने बताया कि जिस वक्त यह घटना हुई वह सिविल लाइंस में आयोजित पार्टी की एक बैठक में थे। आरोप है कि वहां से फोन कर खुद प्रशिक्षु दरोगा ने उन्हें बताया कि उनकेबेटे को चौकी ले जाया गया है। चौकी पर पहुंचकर उन्होंने बेटे को लिया और फिर धूमनगंज थाने पहुंचे। तब तक शिवगढ़, हरवारा, प्रीतमनगर पार्षद केसाथ भाजपा मंडल प्रभारी आशीष गुप्ता, मंडलल अध्यक्ष राकेश जैन और प्रीतमनगर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता भी पहुंच गए। सभी ने भुक्तभोगी छात्र का मेडिकल कराने और आरोपी प्रशिक्षु दरोगा पर एफआईआर की मांग की। आरोप है कि इस पर धूमनगंज इंस्पेक्टर ने जांच का आश्वासन देकर उन्हें टरकाने की कोशिश की। इसकेबाद पीड़िता पिता तथा अन्य लोग थाने केबाहर ही धरने पर बैठ गए। सूचना पर सीओ सिविल लाइंस श्रीश्चन्द्र भी पहुंच गए। हंगामा बढ़ता देख पुलिस छात्र का मेडिकल कराने को राजी हो गई। खबर लिखे जाने तक छात्र को मेडिकल केलिए भेजने की तैयारी होती रही। मामले में इंस्पेक्टर धूमनगंज केपी सिंह ने बताया कि मारपीट केआरोप निराधार हैं। गश्त केदौरान दरोगा ने सिर्फटोका था। पीड़ित पक्ष का आरोप था, इसलिए छात्र को मेडिकल केलिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें