फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की डांट पर नौवीं की छात्रा ने पुल से लगाई छलांग

Fri, 26 Dec 2014 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता की डांट से क्षुब्ध नौवीं की छात्रा ने शुक्रवार की शाम शास्त्री पुल से छलांग लगा दी। गनीमत रही कि मौके पर मल्लाह मौजूद थे। किशोरी को कूदता देख वह उसकी ओर दौड़े। उसे बचाकर निकाला गया और पुलिस को खबर दी गई। किशोरी को झूंसी के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


किशोरी झूंसी की एडीए कालोनी में रहती है। उसके पिता दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। तीन दिन पूर्व छुट्टियां लेकर वह घर पहुंचे। बेटी के बात न मानने की उनसे पत्नी ने शिकायत की। इस पर उन्होंने उसे काफी समझाया था। शुक्रवार को भी किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बात इतनी बढ़ गई कि पिता ने उसे जमकर डांट दिया। इसके बाद शाम को वह घर से पेन खरीदने के बहाने से निकली और पुल पर पहुंच गई। मल्लाहों ने उसे बचाने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उसे अस्पताल ले गई और परिजनों को खबर दी। मां-पिता का रो-रोककर बुरा हाल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें