फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज छात्रों के दो गुटों में मारपीट, हंगामा

Tue, 13 Jan 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर अश्लील टिप्पणी को लेकर मेडिकल कॉलेज के सीनियर और जूनियर डॉक्टरों के दो गुटों के बीच सोमवार देर रात जमकर मारपीट हुई। घटना की जानकारी कॉलेज प्रबंधन को दी गई तो वार्डेन मौके पर पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक छात्रों की वार्डेन से भी नोकझोंक हुई। आखिरकार वार्डेन ने मारपीट करने वाले छात्रों को कार्रवाई की चेतावनी देते हुए शांत कराया। मामले को गंभीरता से लेते हुए वार्डेन ने तमाम छात्रों के मोबाइल फोन भी सीज कर दिए। जानकारी प्राचार्य को भी दी गई। उन्होंने हंगामा करने वाले छात्रों को निलंबित करने की चेतावनी दी है। बाद में छात्रों ने माफी मांग ली और यह हलफनामा भी दिया कि वे भविष्य में दोबारा ऐसा नहीं करेंगे।
विज्ञापन


2013 बैच के एमबीबीएस के छात्रों ने फेसबुक पर पेज बना डाला और साथियों को आमंत्रित किया कि वे इसपर अपनी टिप्पणियां दर्ज कराएं। सूत्रों के मुताबिक वेबसाइट पर कुछ छात्रों ने अपनेे ही सीनियर छात्र-छात्राओं को लेकर अश्लील टिप्पणियां कर डालीं। इसकी जानकारी उन्हें हुई तो वे जूनियर डॉक्टरों के पास शिकायत दर्ज कराने पहुंच गए। इसी बात को लेकर पहले कहासुनी और मारपीट हो गई। जमकर हंगामा भी हुआ। जानकारी पाकर वार्डेन डॉ. देवाशीष व डॉ. आरबी कमल मौके पर पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक छात्रों की उनसे भी कहासुनी हो गई। लेकिन वार्डेन ने छात्रों को निलंबित करने की चेतावनी दी तो वे शांत हुए। वार्डेन ने छात्रों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए। प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने मंगलवार शाम पांच बजे हंगामा करने वाले सभी छात्रों को तलब किया। छात्रों को चेताया कि इस तरह की हरकत कतई बर्दाश्त नहीं होगी। आखिरकार छात्रों के माफी मांगने व लिखित हलफनामा देने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें