फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली चालक को लूटा

Sat, 23 Jan 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीमनगर थाना क्षेत्र में दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने ट्रैक्टर-ट्राली चालक को तमंचे के बल पर रोक लिया। इसके बाद उन्होंने चालक के पास से पांच हजार रुपये सहित जरूरी कागज लूटकर ले गए। पीड़ित ने पुलिस को मामले की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन



अजीमनगर थाना क्षेत्र के मिलक बहादर गंज निवासी कल्लू शुक्रवार की तड़के अपनी ट्रैक्टर-ट्राली में लकड़ी लेकर  बिलासपुर गेट की ओर आ रहा था। जब वह आगा के झाल के पुल के पास पहुंचा तभी पीछे से आए दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर ट्रैक्टर ट्राली चालक को रोक लिया।


इस बीच चालक कुछ समझ पाता कि दो बदमाश तमंचा लेकर उसके पास पहुुंच गए। उसके बाद बदमाशों ने जबरन उसके पास से पांच हजार रुपये सहित अन्य जरूरी कागजात भी लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे पीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया। उसके बाद बदमाश वहां से चले गए।
विज्ञापन



बाद में पीड़ित युवक लकड़ी लेकर वहां से बिलासपुर गेट आ गया। लकड़ी बेचने  के बाद घर वापस चला गया, जहां उसने  परिवार के लोगों को सारा मामला बताया।उसके बाद पीड़ित  युवक अपने परिवार के साथ थाने चला गया। जहां उसने पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें