फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट की निर्माणाधीन इमारत की छठवीं मंजिल से बालक गिरा

Wed, 07 Feb 2018 12:52 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महाधिवक्ता कार्यालय से लगी हाईकोर्ट की निर्माणाधीन इमारत की छठवीं मंजिल से बुधवार की दोपहर एक बालक गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजन उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों के मुताबिक उसके हाथ-पैर की हड्डियों में फ्रैक्चर हो गया है और हालत चिंताजनक है। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे के बारे में मजदूरों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।  
विज्ञापन


हादसा दोपहर करीब दो बजे हुआ। मध्यप्रदेश के रीवा जिले करहा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के मजदूर परिवार का बालक विकास (6) पुत्र जमुना प्रसाद भवन परिसर में ही कुछ बच्चों के साथ खेल रहा था। उसी दौरान एक अन्य बालक ने उसे लिफ्ट से ऊपर की मंजिल पर चलने के लिए कहा। लिफ्ट ऊपर की ओर चली तो विकास उसमें सवार हो गया। बताते हैं कि छठवीं मंजिल पर उसके उतरने से पहले ही लिफ्ट चला दी गई। विकास नीचे गिर गया।

बालक के छठवीं मंजिल से नीचे गिरते ही वहां अफरातफरी मच गई। शोर मचने पर आसपास के मजदूरों के अलावा उसके परिवार के लोग दौड़े। तत्काल वाहन से एक निजी अस्पताल में ले जाकर विकास को भर्ती कराया गया। उसके दोनों हाथ-पैर की हड्डियों में फ्रैक्चर हो गया है। सिर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोट आई है। हादसे के बाद किसी ने सिविल लाइंस पुलिस को जानकारी दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों ने अभी तक इस मामले में तहरीर नहीं दी है। शिकायत मिलने का इंतजार है। हादसा किन वजहों से हुआ इसकी छानबीन की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें