फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से भिड़ी कार, अधिवक्ता की मौत

Mon, 18 Jun 2018 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
Accident
विज्ञापन
सोहबतियाबाग में शनिवार रात हुए कार हादसे में हाईकोर्ट के अधिवक्ता की मौत हो गई। कार अचानक डिवाइडर से भिड़ गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस आनन-फानन में उनको लेकर जार्ज टाउन स्थित प्रीति हास्पिटल पहुंची, जहां पर चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


शिवकुटी थाना क्षेत्र के बद्री आवास कालोनी, तेलियरगंज निवासी इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व सरकारी वकील दिनेश कुमार दुबे (44) पुत्र दयाशंकर शनिवार की रात में किसी काम से दारागंज गए थे। लौटते वक्त अचानक  उनकी कार गीता निकेतन मंदिर के समीप डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग भागकर कार के पास पहुंचे। हादसे की सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई। गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता को जार्जटाउन क्षेत्र स्थित प्रीति हास्पिटल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी सीमा, दो बेटे, एक बेटी सहित परिवार के अन्य लोगों को रो-रो कर बुरा हाल रहा। जार्ज टाउन थाने की पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया। घटना की सूचना पाकर रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों के साथ ही अधिवक्ताओं की भीड़ जुटी। मौके पर पहुंचे वकीलों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की और परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें