फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरहना में झगड़े के बाद बमबाजी और पथराव 

Thu, 10 Mar 2016 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। शहर के बैरहना इलाके में सीएमपी डॉट पुल के निकट बुधवार रात दो गुटों के बीच झगड़े के बाद जमकर पथराव हुआ। बम भी फोड़े गए। कई थानों की पुलिस के साथ पहुंचे पुलिस अफसरों ने स्थिति संभाली। दो लोगों के खिलाफ केस लिखा गया। एक व्यक्ति पकड़ा गया है।
विज्ञापन


बैरहना में देहाती रसगुल्ला दुकान के निकट रात करीब दस बजे कमल सोनकर और मक्खन सोनकर के बीच लेनदेन के विवाद में झगड़ा हो गया। उनके बीच मारपीट होने लगी। दोनों तरफ से कई लोग जुटे तो जमकर ईंट-पत्थर भी चलने लगे। इसी बीच बम भी फोड़े गए। बम धमाकों से इलाका दहल गया। सड़क पर भगदड़ मच गई। जो कुछ दुकानें खुली थीं, उनके भी शटर धड़ाधड़ गिर गए। पथराव और बमबाजी से लोग घबराकर भागने लगे। खबर पाकर कीडगंज, जार्जटाउन, दारागंज थाने की पुलिस के साथ अफसर पहुंचे। पुलिस ने लाठियां पटककर उत्पात कर रहे लोगों को खदेड़ा। एसओ जार्जटाउन आदित्य सिंह ने बताया कि लेनदेन के आपसी विवाद को तूल दिया गया है। कमल की तहरीर पर दो लोगों पर केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें