फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत

Thu, 10 Mar 2016 02:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो की मौत
विज्ञापन
बड़ागांव क्षेत्र के बाबतपुर-बसनी मार्ग पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसनी के  सामने मंगलवार की रात करीब दस बजे सड़क पार करने के दौरान स्थानीय निवासी जयमंगल पाठक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में जयमंगल (62)  और बाइक सवार अजय मोदनवाल (35) दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होने पर बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान देर रात जयमंगल की मौत हो गई। दूसरी घटना कैंट के फुलवरिया की है।
विज्ञापन


जयमंगल पाठक का बसनी गांव में मकान है। मंगलवार की रात वह सड़क पार कर रहे थे कि इसी दौरान गांव के ही अजय मोदनवाल की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों को पहले पं. दीनदयाल उपाध्याय और बाद में बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां देर रात जयमंगल की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार में पत्नी, दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। वहीं अजय की हालत गंभीर बनी हुई है।

दूसरी घटना कैंट थाना क्षेत्र के फुलवरिया गेट नंबर पांच की है। जंसा के तेंदुई निवासी राजनाथ पटेल मंगलवार की शाम पांच बजे अपनी पत्नी दुर्गावती (42) के साथ बाइक से अपने एक रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। फुलवरिया गेट नंबर पांच के पास ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। मौके पर ही दुर्गावती की मौत हो गई। राजनाथ को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कैंट थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें