-
इलाहाबाद(ब्यूरो)। धूमनगंज इलाके में शनिवार किराना दुकानदार और पूर्व पार्षद दिनेश पासी से 50 हजार रंगदारी मांगने पहुंचे तीन बदमाशों में एक को स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर दबोच लिया। जमकर धुनाई के बाद उसे धूमनगंज पुलिस के हवाले कर दिया।
एसओ धूमनगंज अशोक दुबे ने बताया कि नेहरू पार्क के पास पूर्व पार्षद दिनेश पासी की किराना की दुकान है। रात में लगभग दस बजे पंकज पासी अपने दो साथियों के साथ रंगदारी मांगने गया था। उसे स्थानीय लोगों ने पकड़ा है। पकड़ा गया आरोपी फर्रु खाबाद का रहने वाला है। वह यहां धूमनगंज इलाके में कई सालों से रहता है। वह धूमनगंज इलाके में रहने वाले माफिया डॉन छोटा राजन के गुर्गे का करीबी है। उसी के साथ रहता है। एसओ ने बताया कि पंकज और उसके दो साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
इंडियन ऑयल के दफ्तर में लगी आग
इलाहाबाद(ब्यूरो)। सिविल लाइंस में इंदिरा भवन स्थित इंडियन ऑयल के दफ्तर में शनिवार भोर शार्ट सर्किट से एसी में आग लग गई। धुआं उठते देख लोगों ने सिविल लाइंस पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।