फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ से आकर करते थे एटीएम फ्रॉड, एक गिरफ्तार

Thu, 09 Aug 2018 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
atm
विज्ञापन
सिविल लाइंस पुलिस ने ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो प्रतापगढ़ से आकर शहर में एटीएम फ्रॉड की वारदात अंजाम देता था। गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने रोडवेज बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसके अन्य साथी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस बस अड्डे के पास ही पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम है। मंगलवार रात नैनी का रहने वाला सलमान यहां पहुंचा। उसके घर का कोई व्यक्ति सिविल लाइंस स्थित अस्पताल में भर्ती है और वह अपने जीजा का एटीएम कार्ड लेकर रुपये निकालने पहुंचा था। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों ने मदद के बहाने कार्ड बदल दिया। हालांकि सलमान ने कार्ड पहचान लिया। उसने युवकों को पकड़ने की कोशिश की तो वह उससे मारपीट करने लगे। इसी दौरान सूचना दी गई तो नगर निगम चौकी इंचार्ज धीरेंद्र सिंह व दरोगा अजय मिश्र पहुंच गए। उन्हें देख आरोपी युवक भाग निकले लेकिन, उनका साथी पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने खुद को अभिनव मिश्रा पुत्र राजेंद्र मिश्रा निवासी जेठवारा, प्रतापगढ़ बताया। साथ ही बताया कि भागने वाले उसके साथी भोले, दशरथ, अजय, वीरू निवासी प्रतापगढ़ व दीपक त्रिपाठी फाफामऊ हैं। यह सभी लग्जरी कार से आकर विभिन्न एटीएम में फ्रॉड की वारदातों को अंजाम देते हैं। रुपये निकालने पहुंचे व्यक्ति का मदद के बहाने कार्ड बदलकर उसे चूना लगा देते हैं। यहां के अलावा अन्य शहरों में भी वह इस तरह की वारदात अंजाम दे चुके हैं। पुलिस का कहना है कि युवक के साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।  

उधर धूमनगंज पुलिस ने एटीएम फ्रॉड के मामले में वांछित चल रहे कपिल गुप्ता पुत्र राकेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि कपिल 2016 में राजरूपपुर पीएनबी एटीएम में हुए फ्रॉड के मामले में वांछित था। मामले का एक आरोपी संजीव जेल भेजा जा चुका है। कपिल पर धूमनगंज, कर्नलगंज समेत छह मुकदमे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें