फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : 10 करोड़ से अधिक की संपत्तियों का चला पता, खेत-मकान व कई जगह खरीदी जमीन

Wed, 04 Nov 2026 08:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नवाबगंज के बरईपुर रामनगर में करोड़ों रुपये की नकदी मिलने के मामले में जांच के दौरान 10 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों का ब्योरा सामने आया है। इनमें खेत, मकान और अलग-अलग स्थानों पर खरीदी गई जमीनें शामिल हैं।
विज्ञापन
प्रयागराज में ड्रम में मिले नोट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवाबगंज के बरईपुर रामनगर में करोड़ों रुपये की नकदी मिलने के मामले में जांच के दौरान 10 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों का ब्योरा सामने आया है। इनमें खेत, मकान और अलग-अलग स्थानों पर खरीदी गई जमीनें शामिल हैं। आयकर विभाग इन संपत्तियों की खरीद और उनके लिए इस्तेमाल की गई रकम के स्रोत का पता लगा रहा है।

विज्ञापन


पुलिस भी मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। जांच का दायरा राकेश यादव उर्फ महाकाल और उसके भाई राजेश के साथ ही उनके रिश्तेदारों तक पहुंच गया है। राकेश के घर के अंदर जमीन में दबाए गए तीन नीले ड्रमों से आयकर विभाग की टीम को तीन करोड़ 20 लाख 93 हजार रुपये मिले थे। इसके बाद घर, दुकान, बाग और खाली जमीन समेत कई स्थानों पर जांच और खोदाई कराई गई, लेकिन अतिरिक्त नकदी नहीं मिली।

अब आयकर विभाग बरामद रकम के स्रोत के साथ ही दोनों भाइयों की आर्थिक गतिविधियों और संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही हैं। विभाग पिछले छह वर्षों के दौरान खरीदी गई जमीनों, खेतों और मकानों की जानकारी जुटा रहा है। पिछले सात दिनों से घर, दुकान, बाग और आसपास की जमीनों की पड़ताल की जा रही है। अब जांच का फोकस पांच करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों, बैंक खातों और रिश्तेदारों के नाम खरीदी गई जमीनों पर है।
विज्ञापन


मोबाइल और बैंक खातों की भी पड़ताल

पुलिस दोनों भाइयों के 15 से अधिक करीबियों के मोबाइल फोन और उनके संपर्कों की जांच कर रही है। पुणे में रहने वाले दोस्तों और परिचितों के बारे में भी जानकारी जुटाई गई है। डीसीपी गंगापार सोनम कुमार ने बताया कि मामले की जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें