फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटी रोड पर एंबुलेंस ने ली तीन युवकों की जान 

Wed, 20 Jul 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
108 एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जीटी रोड पर भीटी कस्बे में बर्दवारी गांव के सामने मंगलवार रात दो बाइक में टक्कर के बाद सड़क पर गिरे तीन युवकों की एंबुलेंस से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद जीटी रोड पर जाम लग गया। हंडिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने भेजा और जाम खुलवाया। खबर लिखे जाने तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन


देररात मृतकों की बाइक से मिले डीएल और आरसी से पता चला बाइक रामबहादुर पुत्र किशन लाल निवासी अलोपीबाग की है। डिक्की से मिली एक डायरी में मिले नंबरों से संपर्क किया गया तो बाइक मालिक रामबहादुर का पता चला। राम बहादुर ने बताया कि 17 जुलाई को उनकी बाइक एफसीआई गोदाम के सामने से चोरी हो गई थी जिसकी रिपोर्ट दारागंज थाने में उन्होंने दर्ज कराई है। 

मंगलवार रात लगभग 11 बजे हंडिया से एक बाइक पर तीन युवक वाराणसी की तरफ जा रहे थे। भीटी गांव में बर्दवारी गांव के पास गलत दिशा से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जबकि सामने वाला बाइक सवार गिरने के बाद उठा और बाइक लेकर भाग निकला। हादसे में वाराणसी की ओर जा रही बाइक पर बैठे तीनों युवक दाहिनी ओर सड़क पर जा गिरे। तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रही एंबुलेंस तीनों युवकों को कुचलते हुए वाराणसी की ओर भाग निकली।
विज्ञापन


आसपास के लोग पहुंचे तो तीनों युवकों के  खून से लथपथ शव पड़े थे। एक साथ तीन क्षत-विक्षत शव देखकर वहां मौजूद लोगों की रूह कांप गई। सूचना पाकर हंडिया पुलिस पहुंची। पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर थाने भेजा। वहीं हादसे के चलते जीटी रोड पर एक तरफ जाम लग गया था। जाम खुलवाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहने थे। हंडिया पुलिस देररात तक मृतकों की शिनाख्त के लिए प्रयास करती रही। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें