फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्लापुर से युवक को उठा ले गए बाइक सवार

Sat, 22 Oct 2016 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
छात्रा का कहना है कि जानबूझ कर उसका अपहरण करवाया गया।
विज्ञापन
अल्लापुर से गुरुवार रात बाइक सवार बदमाश एक युवक को लात-घूंसों से लहूलुहान करने के बाद बाइक पर उठा ले गए। लेबर चौराहे के पास सरेराह ुई इस घटना से खलबली मच गई। अपहरण की खबर पाकर घरवाले पहुंचे। भाई की तहरीर पर छह लोगों को नामजद करते हुए जार्जटाउन थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी लेकिन सभी फरार थे। आरोपियों के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। 
विज्ञापन


किदवई नगर के स्वर्गीय रामबाबू गुप्ता का छोटा बेटा सुनील गुप्ता (24) प्राइवेट नौकरी करता है। वह गुरुवार रात लगभग साढ़े नौ बजे घर से निकला था। अल्लापुर लेबर चौराहे के पास बाइक सवार युवकों ने घेर लिया। लात-घूंसों से मारपीटा। वह अचेत होकर गिर पड़ा तो बाइक सवार उसे उठा ले गए। आसपास के लोग देखते ही रह गए। खबर पाकर भाई अनिल और मां रोते-कलपते मौके  पर पहुंचे। सूचना पाकर जार्जटाउन पुलिस और सीओ कर्नलगंज भी आ गए। पूछताछ के बाद अपहरण में मोहल्ले के ही सचिन सोनकर, सत्यम, लल्लू, आशीष, मुन्नू और लुख्खन का नाम सामने आया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में घर पर दबिश दी लेकिन वे सभी फरार हैं।

ऐसे में मामला और गंभीर हो गया। भाई अनिल की तहरीर पर जिन आरोपियों का नाम सामने आया है कि उनके खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में पता चला है कि सुनील के अपहरण में नामजद आरोपी पहले उसके दोस्त थे। उनके साथ सुनील का रोज का उठना-बैठना था। कुछ महीने पहले शराब पीकर मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंची तो अन्य लोग भाग निकले लेकिन सुनील को पुलिस ने मौके से तमंचे के साथ पकड़ लिया था। इस बात को लेकर आरोपियों और सुनील के बीच तनातनी चल रही थी। सुनील के जमानत पर छूटकर आने के बाद खुन्नस और बढ़ गई थी। 
विज्ञापन


रंजिश में मारपीट के बाद युवक को बाइक सवार बदमाश उठा ले गए हैं। अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर युवक की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच और जार्जटाउन पुलिस की दो टीमें दबिश दे रही हैं।---डीपी तिवारी सीओ कर्नलगंज। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें