फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक से खोल लिए क्लिप, बच गई ट्रेनें

Tue, 16 Feb 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 देश के सर्वाधिक व्यस्त रेलमार्ग हावड़ा-दिल्ली रूट पर सोमवार को एक बड़ा हादसा होने से बच गया। इस रूट पर इलाहाबाद जंक्शन से तकरीबन 50 किलोमीटर दूर कौशाम्बी के अथसराय-कनवार स्टेशन के मध्य अप लाइन पर चोरों ने 25 पेंड्रोल क्लिप निकाल दिए। गनीमत रही कि इतनी संख्या में चोरों द्वारा पेंड्रोल क्लिप निकाल लिए जाने के बाद भी संबंधित रूट पर कोई रेल हादसा नहीं हुआ। पेंड्रोल क्लिप चोरी होने के मामले को रेलवे ने गंभीरता से लिया है। चोरी की रिपोर्ट सुबेदारगंज की आरपीएफ थाने में दर्ज कराई गई है। उधर, इस पूरे वाकये को लेकर चर्चा है कि कहीं किसी ने ट्रेन पलटाने की तो साजिश नहीं रची।
विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर ) इलाहाबाद मंडल के अथसराय-कनवार रेलखंड पर सुबह ट्रैकमैन इंद्रसेन ट्रैक का निरीक्षण कर रहा था। इसी बीच उसे मेन अप लाइन पर 25 पेंड्रोल क्लिप गायब मिली। यह देखते ही ट्रैकमैन के होश उड़ गए। उसने सूचना अथसराय रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने इलाहाबाद स्थित कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी। थोड़ी ही देर में मौके पर खंड अभियंता अनिल कुमार टीम के साथ पहुंच गए। देखा गया कि पांच क्लिप रेल पटरी के पास में ही रखे हुए थे, जबकि 20 क्लिप गायब थे।

 आननफानन में क्लिप लगाकर रेल ट्रैक को दुरुस्त करने का काम किया गया। इस दौरान मेन अप लाइन पर सुबह 8.10 बजे से 10.25 बजे तक कॉशन लगा दिया गया। बताया जा रहा है कि इस ट्रैक से तूफान एक्सप्रेस, चौरीचौरा एक्सप्रेस, मुरी एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, कालका मेल, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस आदि ट्रेनें गुजरनी थीं। राहत भरी बात यह रही कि ट्रैकमैन ने समय रहते रेल महकमे को इसके बारे में सूचित कर दिया। 20 पेंड्रोल क्लिप गायब होने से इस बात की भी संभावना जताई जा रही है कि किसी ने ट्रेन पलटाने की तो साजिश नहीं रची। हालांकि, रेल अफसर कह रहे हैं कि चोरों ने ही पेंड्रोल क्लिप चोरी किए। इस मामले में आरपीएफ सूबेदारगंज में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें