फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीवा रोड पर दुर्घटना, दो लोगों की गई जान

Thu, 10 Mar 2016 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

रीवा रोड पर इरादतगंज फ्लाईओवर पर बुधवार शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की जान चली गई। मृतकों में एक राजगीर था जबकि दूसरे का पता नहीं चला। वे हेलमेट भी नहीं लगाए थे। खबर पाकर हादसे का शिकार हुए राजगीर के परिवार के लोग देर रात आ गए। घटना के बाद ट्रैक्टर छोड़कर ड्राइवर भाग गया। पुलिस ने लावारिश ट्रैक्टर सीजकर ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

शाम करीब छह बजे का वाकया है। शहर की तरफ से एक ट्रैक्टर घूरपुर की तरफ जा रहा था। यह ट्रैक्टर इरादतगंज फ्लाईओवर पर पहुंचा तभी सामने से तेज गति में पल्सर बाइक पर दो युवक आए। बाइक पूरी रफ्तार में ट्रैक्टर से जा भिड़ी। राहगीर वहां जुटे मगर तब तक ड्राइवर ट्रैक्टर से उतरकर भाग गया था। खबर पाकर घूरपुर थाने की पुलिस वहां पहुंच गई। एक युवक की सांस थम चुकी थी। दूसरा जिंदा था। उसे उठाकर पुलिस ने अस्पताल भेजा लेकिन उसने भी रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को रास्ते में मृत युवक के जेब में एक डायरी मिली। उसमें लिखे एक मोबाइल नंबर पर फोन करने पर युवक की शिनाख्त हो गई। वह खीरी के कंचनपुर गांव निवासी अदालत पाल का पुत्र रोहित पाल (30) था। तीन भाइयों में छोटा रोहित मौजूदा समय में नैनी में राजगीर मिस्त्री का काम कर रहा था। उसके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक पुत्र है। दूसरे मृतक के बारे में देर रात तक कुछ जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में लेकर मौके से भागे अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर लिखी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें