फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल चौराहे पर बैंक मैनेजर को लूटा

Thu, 10 Mar 2016 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बैंक ऑफ बड़ौदा सिविल लाइंस शाखा के सीनियर मैनेजर अशोक कुमार सिंह को बुधवार रात मेडिकल चौराहे पर बदमाशों ने तमंचा सटाकर लूट लिया। बदमाश उनसे दस हजार रुपये नगदी और दो मोबाइल फोन लूटकर भागे। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन


सीनियर मैनेजर अशोक सिंह बुधवार रात करीब दस बजे बाइक पर नैनी स्थित अपने घर के लिए रवाना हुए थे। वह मेडिकल चौराहा से कुछ आगे बढ़े तभी तीन बाइक सवार छह बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने तमंचा सटाकर बैंक मैनेजर से दस हजार रुपये तथा दोनों मोबाइल फोन छीन लिए। लुटेरों के जाने के बाद बैंक अफसर अशोक ने आसपास गुजर रहे लोगों को बताया तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस उस वक्त बैरहना में हुए बवाल में व्यस्त थी। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने अशोक से घटना की जानकारी लेने के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें