फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने कहा मर जाओ, फांसी पर लटकी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी से नाराज होकर महिला ने लगाई फांसी
विज्ञापन

0 करेली के सोलह मार्केट में घटना, परिवार में मातम
0 प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। प्रेमी से नाराज महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना करेली के सोलह मार्केट में शुक्रवार रात हुई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि उसकी तलाश की जा रही है। उधर महिला की मौत से परिवार में कोहराम है।
पुलिस के मुताबिक, करेली के सोलह मार्केट निवासी आफरीन बेगम (24) की शादी इम्तियाज से हुई थी। शादी के बाद उसके तीन बच्चे भी हुए। करीब ढाई साल पहले इम्तियाज सऊदी अरब चला गया और फिर वापस नहीं आया। उसके सऊदी जाने के बाद से ही आफरीन बच्चों समेत मायके में आकर रहने लगी। पुलिस की मानें तो मायके मेें रहने के दौरान ही आफरीन का मीरापुर निवासी साहिल से संपर्क हो गया। धीरे-धीरे दोनों करीब आ गए। परिवारवालों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात 8.00 बजे के करीब आफरीन सिर दर्द होने की बात कहते हुए कमरे में चली गई। बहुत देर तक उसके बाहर न आने पर छोटी बहन ने उसे आवाज दी। हालांकि, कोई जवाब नहीं मिला। जानकारी पर दोनों भाई भी आ गए। बहुत देर तक दरवाजा न खुलने पर खिड़की से कमरे के भीतर देखा गया तो आफरीन फांसी पर लटकी हुई थी। यह देख उनकी चीख निकल गई। किसी तरह घरवाले कमरे के भीतर पहुंचे लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘फोन पर कहा-मरती हो तो मर जाओ’
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में घरवालों ने बताया कि साहिल अक्सर आफरीन से मिलने आया करता था। इधर कुछ दिनों से वह नहीं आया था। आरोप लगाया कि शुक्रवार को आफरीन ने उसे फोन किया, लेकिन उसने आने से इंकार कर दिया। आरोप है कि आफरीन ने जान देने की बात कही तो उसने कहा कि मरती हो तो मर जाओ। इसके बाद आफरीन कमरे में चली गई और उसने यह कदम उठा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें