हृदयाघात से हुई थी कैदी की मौत
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई पुष्टि, परिजनों ने लगाए थे हत्या के आरोप
इलाहाबाद। दुष्कर्म के आरोप में नैनी जेल में बंद बबलू केसरवानी की मौत हृदयाघात से होने की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी हुई है। रविवार को डॉक्टरों के पैनल ने उसका पोस्टर्माटम किया जिसमें साफ हो हुआ कि उसकी मौत हार्ट अटैक होने की वजह से हुई हालांकि परिवार के लोग उसकी मौत के पीछे जेल प्रशासन पर साजिश रचने का आरोप लगा रहे हैं। परिजनों का कहना है साजिश के तहत बबूल की हत्या की गई है। बता दें, खीरी थाना क्षेत्र के खूटा गांव निवासी बबलू केसरवानी 45 पुत्र गिरधारी केसरवानी के खिलाफ खीरी थाने में वर्ष 2017 में परिवार के ही एक व्यक्ति ने दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज कराया था। खीरी पुलिस ने कुछ दिन पहले उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। केंद्रीय कारागार नैनी में शनिवार की भोर में उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसके बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली सभी कारागार पहुंच गए। उन्होंने जेल प्रशासन पर मिली भगत करके हत्या कराने का आरोप लगाना शुरु कर दिया। आज दो डॉक्टरों केपैनल से उसका पीएम कराया गया जिसके बाद मौत की वजह साफ हो गई।