फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से रंगदारी मांगने वाला इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो साल बाद पकड़ में आया इनामी बदमाश
विज्ञापन

महिला से दो लाख मांगी थी रंगदारी, की थी बमबाजी
जिला पुलिस की ओर से 25 हजार का घोषित था इनाम
प्रयागराज। शिवकुटी में महिला से दो लाख रुपये रंगदारी मांगने व घर में घुसकर बमबाजी करने का आरोपी इनामी बदमाश दो साल बाद पकड़ा जा सका। पुलिस ने 25 हजार के इस इनामी बदमाश को आलू गोदाम के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

शिवकुटी पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किया गया लकी पुत्र संतलाल निवासी शिवकुटी शातिर बदमाश है। उसने क्षेत्र में ही स्थित लाला का सराय निवासी ऊषा कुशवाहा से दो अप्रैल 2017 को दो लाख रुपये रंगदारी मांगी थी। ऊषा का पति आभूषण की दुकान चलाता था। आरोप है कि लकी अपने साथी उत्पल तिवारी व एक अन्य के साथ रात में महिला के घर पहुंचा था। रंगदारी न देने पर ताबड़तोड़ बमबाजी की और भागने लगे। पुलिस मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी रही। पुलिस ने बताया कि उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित था। बृहस्पतिवार को उसे मुखबिर की सूचना पर आलू गोदाम के पास से पकड़ा गया। उसके पास तमंचा व दो कारतूस बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें