फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी का शिकार हुए पुण्य की डुबकी लगाने वाले

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुण्य कमाने आए थे, कमाई गंवाकर लौटे
0 दस-बीस के नोट दिखाकर पार कर दिए हजारों
0 संगम घाट पर हुईं कई घटनाएं, कुछ नहीं कर सकी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
कुंभ नगर। पुण्य अर्जन की कामना लिए आए कई लोगों को अपनी कमाई गंवाकर लौटना पड़ा। कुंभ मेला क्षेत्र में ठग गिरोह भी काफी सक्रिय रहे। वैसे तो चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा का इंतजाम था लेकिन, ठगों, उचक्कों को अपनी कारगुजारी करने का मौका मिल ही गया।
हापुड़ से आए व्यापारी हीरा लाल संगम स्नान कर रहे थे। घाट के किनारे बेटी पूजा बैग लेकर बैठी हुई थी। तभी पीछे से कुछ महिलाएं आईं और पूजा से बगल में पड़े दस-बीस रुपये के कुछ नोट दिखाकर पूछा कि ये नोट किसका है। महिलाओं के साथ काले रंग का शॉल पहले एक शख्स भी था। पूजा को कुछ देर तक बातों में फंसाकर रखा और पूजा जब पलटी तो बैग खुला हुआ था और उसमें रखा सामान बाहर बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

बैग से वापसी का ट्रेन टिकट, आधार कार्ड, एक मोबाइल फोन और सात हजार रुपये गायब थे। हीरा लाल अपनी बेटी को लेकर संबंधित चौकी पहुंचे लेकिन, उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। इसके बाद वे भूले-भटके शिविर पहुंचे और वहां अपना मोबइल नंबर देकर कहा कि आधार कार्ड या अन्य सामान कहीं मिल जाए तो उन्हें फोन पर सूचित कर दिया जाए। ठीक इसी तरह संगम पर सीआरपीएफ के एक जवान भी ठग लिया गया। वहां इस तरह की कई घटनाएं हुईं।
विज्ञापन

इसी तरह मीडिया शिविर के सामने बन रहे भूल-भुलैया के सामने मंगलवार सुबह बस्ती से आए रमाकांत तिवारी अपने दो बेटों और एक बेटी के साथ सेल्फी ले रहे थी। तभी वहां एक युवक पहुंचा और कहा कि फोन उसे देकर एक साथ खड़े हो जाएं, वह सभी की फोटो खींच देगा। जैसे ही उसके हाथ में फोन आया, वह तेजी से भाग खड़ा हुआ और सब देखते रह गए। घटना स्थल के चारों तरफ भारी फोर्स तैनात थी लेकिन वह किसी की पकड़ में नहीं आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें