फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरौला पुल पर हादसा, तीन किशोरों को रौंदा-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

महानगर के बरौला पुल पर मंगलवार दोपहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक किशोर की जान चली गई। जबकि उसके दो दोस्तों को गंभीर चोटें आईं हैं। तीनों एक एक्टिवा पर सवार होकर घर जा रहे थे। घायलों का जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद मृतक के परिवार सहित घायलों को परिवारों में कोहराम मच गया। आनन-फानन लोग जेएन मेडिकल कॉलेज की ओर भागे। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार होने की फिराक में था पर भीड़ ने उसे दबोच कर पुलिस को सौंप दिया।

थाना बन्नादेवी के बरौला क्षेत्र की पथवारी गली के रहने वाले आदित्य उर्फ आकाश (17) पुत्र कांता प्रसाद, प्रियांशू उर्फ गोलू (16) पुत्र राजकुमार और सूरज (17) पुत्र राजू एक एक्टिवा पर सवार होकर बिजली का बिल जमा करने नुमाइश मैदान के पास आए थे। यहां से बिल जमा करके घर को वापस जा रहे थे। तभी सूतमिल चौराहा से घर की ओर जाते समय बरौला पुल पर नगला पटवारी की ओर से आते एक तेज रफ्तार ट्रक ने तीनों को रौंद दिया। आदित्य ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि एक्टिवा को चला रहा प्रियांशू और सबसे पीछे बैठा सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक की टक्कर से एक्टिवा के परखच्चे उड़ गए। हादसे को देख लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन



इधर, भीड़ को देख भागने की फिराक में जुटे ट्रक चालक को भीड़ ने दबोच लिया। हादसे की जानकारी होने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दोनों घायलों सहित आदित्य के शव को जेएन मेडिकल कॉलेज भिजवाया। यहां से पंचनामा भर आदित्य को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। वहीं, सूरज आईसीयू में भर्ती है और प्रियांशू की भी हालत गंभीर है।

दो बहनों का इकलौता भाई था आदित्य
आदित्य दो बहनों का इकलौता भाई था। उसके पड़ोसी चंद्रभान सिंह ने बताया कि आदित्य के पिता एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। उसकी दो बहने हैं। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है और दूसरी आदित्य से छोटी है। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। आदित्य, सूरज और प्रियांशू आपस में पड़ोसी होने के साथ ही हीरालाल बारहसैनी इंटर कालेज, रामलील मैदान से 11वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहे थे। तीनों की आपस में गहरी दोस्ती थी। स्कूल से लेकर घर के काम से बाजार तक जाने के दौरान साथ में रहते थे।


क्वार्सी थाने में फॉलोवर हैं प्रियांशु के पिता
हादसे में घायल हुए प्रियांशु के पिता राजकुमार क्वार्सी थाने में फॉलोवर के पद पर तैनात हैं। हादसे में बेटे के दोस्त की मौत और उसके घायल होने की सूचना पाकर वह भी मेडिकल कालेज की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन


बरौला पुल पर हादसे में एक किशोर की मौत हो गई, दो घायल हैं। ट्रक चालक को हिरासत में लेकर उसके ट्रक को भी कब्जे में लिया गया है। फिलहाल किसी भी परिवार की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
-जावेद खान, इंस्पेक्टर, थाना बन्नादेवी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें