मकान के विवाद में मारपीट, छेड़खानी
इलाहाबाद। अतरसुइया इलाके में मकान के विवाद में दो परिवारों में झगड़ा हो गया। एक परिवार ने आरोप लगाया कि उनके घर की महिला के साथ छेड़खानी की गई। विरोध करने पर चाकू से भी वार किया गया। इंस्पेक्टर अतरसुइया प्रभात यादव ने बताया कि महिला का मेडिकल कराया गया है। अखाड़े का एक पुराना मकान है जहां तमाम किराएदार रहते हैं। फिलहाल मनोज और राजेश रस्तोगी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।