फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी और डॉक्टर के 13 प्रतिष्ठानों में मिली छह करोड़ की अघोषित संपत्ति

Sat, 10 Feb 2018 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
income tax
विज्ञापन
आयकर विभाग की ओर से कटरा में मारबल, टाइल्स, सेनेटरीवेयर एवं हार्डवेयर कारोबारी के आठ प्रतिष्ठानों तथा करेली के एक डॉक्टर के पांच ठिकानों पर किए गए सर्वे में छह करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित संपत्ति मिली। कार्रवाई के दौरान आयकर विभाग की अलग-अलग टीमों ने इन प्रतिष्ठानों से भारी मात्रा में संदिग्ध दस्तावेज जब्त किए। अब इनका मूल्यांकन कर टैक्स वसूली की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मुख्य आयकर आयुक्त राजीव जैन एवं प्रधान आयकर आयुक्त सुबचन राम के निर्देश पर आयकर विभाग ने बृहस्पतिवार को कटरा में केसरवानी ब्रदर्स, प्रशांत केसरवानी प्रतीक केसरवानी, नव निर्माण हार्डवेयर समेत आठ प्रतिष्ठानों तथा करेली के डॉ. राजीव सिंह के मुंडेरा स्थित नारायण स्वरूप हॉस्पिटल समेत पांच ठिकानों पर एक साथ सर्वे की कार्रवाई की। अलग-अलग टीमों में पहुंचे अफसरों ने कटरा में मारबल, टाइल्स, हार्डवेयर कारोबारी के  प्रतिष्ठानों में सुबह आठ बजे तक कार्रवाई की। यहां स्टॉक में तीन करोड़ रुपये से अधिक का अंतर मिला। आयकर अफसरों ने बड़ी मात्रा में बिल, रजिस्टर आदि संदिग्ध दस्तावेज भी जब्त किए।

डॉक्टर के करेली समेत पांच ठिकानों की जांच के दौरान हिसाब में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी मिली। उनके मुंडेरा स्थित हॉस्पिटल में बृहस्पतिवार दोपहर में शुरू हुई कार्रवाई शुक्रवार दिन में करीब दो बजे तक चली। जांच के दौरान एक करोड़ रुपये से अधिक का ऐसा कच्चा हिसाब पकड़ा गया जो डायरी, साधारण रजिस्टर में दर्ज किया गया था। इसके साथ हॉस्पिटल का निर्माणकार्य देखने वाले ठेकेदार के सिविल लाइंस स्थित ठिकाने से भी लेनदेन के काफी संदिग्ध दस्तावेज जब्त किए गए। प्रधान आयकर आयुक्त सुबचन राम के मुताबिक 13 प्रतिष्ठानों की जांच के दौरान बड़े पैमाने पर हिसाब में गड़बड़ी मिली है। अब इसका मूल्यांकन कर टैक्स वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें