फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवड़ी, पेठा, समोसा छोड़कर भागे अवैध वेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवड़ी, पेठा, समोसा छोड़कर भागे अवैध वेंडर
विज्ञापन

0 जंक्शन पर अवैध वेंडरों के खिलाफ चला सघन अभियान, चार पकड़े गए
0 ओवर चार्जिंग पर प्लेटफार्म नंबर दस के एक स्टॉल पर दस हजार का जुर्माना
इलाहाबाद। जंक्शन पर शुक्रवार को अवैध वेंडरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। जांच टीम को देखते हुए तमाम अवैध वेंडर भाग खड़े हुए। इस दौरान वेंडर रेवड़ी, समोसा, पेठा, चावल, सब्जी, भटूरा आदि खाद्य सामग्री प्लेटफार्म पर ही छोड़ आए। बाद में काफी सामग्री जंक्शन पर ही नष्ट कराई गई। कार्रवाई के दौरान कुल चार अवैध वेंडर जांच टीम ने पकड़े।
विज्ञापन

इलाहाबाद मंडल के डीसीएम अमन वर्मा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान प्लेटफार्म नंबर नौ-दस में यात्रियों ने शिकायत की कि स्टॉल संख्या 17 से ओवर चार्जिंग की जा रही है। जांच टीम ने शिकायत को संज्ञान में लेते हुए संबंधित स्टॉल संचालक के खिलाफ दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया। टीम ने बबलू, रवि, सुधीर और दीपक नाम के अवैध वेंडर को पकड़ कर उन्हें आरपीएफ के हवाले कर दिया। इस दौरान 250 पेठे के 150 पैकेट, रेवड़ी (250 ग्राम) के 695 पैकेट, एक लीटर पानी की 479 बोतलें, मैंगो जूस 20 बोतल, तीन भगोना, दो स्टोव, तीन प्लास्टिक ड्रम, पांच प्लास्टिक कैरेट के अलावा चाय के गिलास, स्टील ट्रे, एक मेज आदि जब्त की। मौके पर चावल, सब्जी, भटूरा, समोसा, बाटी, चोखा आदि खाद्य सामग्री को नष्ट करवाया गया। इसके अलावा जांच टीम ने नई दिल्ली-मंडुवाडीह एक्सप्रेस में बिना बुकिंग 15 बंडल पकड़े। इसका कुल वजन 662 किलो था। इन बंडलों को पार्सल ऑफिस में जमा कराया गया। अभियान के दौरान वाणिज्य निरीक्षक राहुल दुबे, ज्ञानेश्वर पटेल एवं आरपीएफ के जवान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें