गोरखपुर। कोतवाली के मेवातीपुर में बाइक खड़ी करने को लेकर मारपीट हो गई। आरोप है कि मनबढ़ों ने सपा नेता रईस अहमद के घर में घुसकर उन्हें और उनकी पत्नी शाहिना खातून की पिटाई की और सोने की चेन और नाक की कील लूटकर फरार हो गए। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
मेवातीपुर निवासी रईस ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की रात उन्होंने घर के सामने बाइक खड़ी की थी। आरोप है कि इसे लेकर कहासुनी के बाद मोहल्ले के प्रह्लाद उसके घर के आजाद, सैनुल, मानू कुशवाहा, गौतम कुशवाहा, लक्की, गोपाल तथा डबलू आदि ने उन्हें मिलकर पीटना शुरू कर दिया। वह घर के अंदर भागे तो सभी ने घर में घुस कर उन्हें और उनकी पत्नी शाहिना खातून पर जानलेवा हमला किया।
इस दौरान हमलावरों ने रईस अहमद के गले से सोने की चेन और पत्नी शाहिना के नाक से कील लूट ली। आरोपियों से रईस की पहले से रंजिश है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।