फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम हैंग करके उड़ा देते थे रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी के लिए खास
विज्ञापन

00000000000000000

एटीएम हैंग करके उड़ा देते थे रकम
0 पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर बदमाश, कई जिलों में कर चुके वारदात
0 बूथ पर एटीएम कार्ड का इस्तेमाल न कर पाने वालों को बनाते थे शिकार
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। एटीएम को हैंग करके दूसरों की कमाई उड़ाने में माहिर दो शातिर बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। क्राइम ब्रांच की मदद से मुठ्ठीगंज पुलिस ने इन दोनों को गऊघाट पेट्रोल पंप के पास से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। उनके पास से 62 हजार रुपये नकद समेत दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

सीओ बैरहना सुर्कीत माधव ने बताया कि अनिल सिंह (41) उर्फ लखपत निवासी भदोही एवं भान सिंह उर्फ सतीश निवासी दुशौरी थाना केराकत, जौनपुर मिलकर इलाहाबाद, प्रतापगढ़, सुल्लानपुर, लखनऊ, जौनपुर, चित्रकूट आदि जिलों में एटीएम पर पैसा निकालने पहुंचे लोगों से जालसाजी करके उनके खाते से रुपये निकाल लेते थे। आरोपी अनिल के मुताबिक ऐसे लोगों पर वह निगाह रखता जो एटीएम कार्ड के जरिए मशीन से पैसा नहीं निकाल पाते थे। उनके पास वह मदद के बहाने पहुंचता और एक तरकीब से मशीन को कुछ देर के लिए हैंग कर देता। मशीन के रुकने पर वह भुक्तभोगी को यह कहकर लौटा देता कि मशीन खराब हो गई। जब भुक्तभोगी लौट जाता तब वह मशीन को फिर से चालू करके और उसी पासवर्ड से पैसा निकाल लेता था। इस काम में सतीश उसकी मदद करता था। ये दोनों एटीएम कार्ड बदलने में भी माहिर हैं। अनिल के अनुसार उसने यह तरकीब ऐसे ही मामलों में कई बार जेल जा चुके एक शातिर अपराधी से सीखी थी। सीओ के मुताबिक इन दोनों के खिलाफ थाना मुठ्ठीगंज, जार्जटाउन के अलावा प्रतापगढ़, भदोही, सुल्तानपुर में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। अनिल के खिलाफ प्रतापगढ़ में वर्ष 2003 में हत्या के प्रयास के मामले में भी एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें