फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर करता रहा रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर करता रहा रेप
विज्ञापन

गर्भवती होने पर कराया गर्भपात, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

इलाहाबाद। शादी का झांसा देकर युवती से कई साल तक संबंध बनाए, जब युवती गर्भवती हो गई तब उसका गर्भपात कराकर युवक फरार हो गया। अब युवती ने पुलिस से गुहार लगाई है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने रेप के आरोप में मामला दर्ज कर लिया और युवक की तलाश शुरु कर दी है। कर्नलगंज निवासिनी एक युवती की मुलाकात उसके पड़ोस में अपनी विवाहिता बहन के घर आने-जाने वाले युवक धनराज उर्फ गनी से कुछ साल पहले हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। धनराज ने युवती से विवाह करने की बात कही। विवाह के वायदे के बाद उनके कदम और आगे बढ़ गए। पुलिस से की गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि काफी समय तक यह चलता रहा। इस बीच उसे गर्भ ठहर गया लेकिन युवक इसके लिए राजी नहीं हुआ। उसने जबर्दस्ती गर्भपात करा दिया। इसके बाद से युवक ने दूरी बना लिया। कई बार संपर्क करने की कोशिश के बाद भी धनराज बात करने को राजी नहीं हुआ। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन बाद मिलने पर युवक ने उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मार देने की धमकी दी। सहमी युवती फरियाद लेकर क्षेत्राधिकारी-चतुर्थ के पास गई। सीओ के दखल के बाद कर्नलगंज पुलिस ने युवक समेत गीता देवी, सुरेंद्र कुमार, रुपेंद्र कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपित के घर पुलिस ने दबिश भी दी लेकिन वह मौके पर नहीं मिला। पुलिस का कहना है उसे जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें