फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 घंटे भी हाथ नहीं आया हिस्ट्रीशीटर हत्यारोपी

Thu, 06 Sep 2018 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रिटायर्ड दरोगा की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर जुनैद पुलिस को चकमा फरार हो गया है। उसके साथ ही उसका भाई जावेद और नईम भी फरार हैं। घटना के 48 घंटे बाद भी पुलिस उसे पकड़ नहीं सकी। उसकी तलाश में शिवकुटी पुलिस की दो टीम के अलावा क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है लेकिन, आरोपियों को अभी तक पकड़ा नहीं जा सका। पुलिस शहर में उसके कई ठिकानों के अलावा समीपवर्ती जिलों में भी दबिश दे रही है। पुलिस ने इस मामले में दस के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इनमें सात को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि जुनैद अपने भाई समेत फरार हो गया। सीओ आलोक मिश्र का कहना है कि हिस्ट्रीशीटर जुनैद समेत फरार आरोपियों की तलाश में टीम लगाई गई है। टीम कई जगह दबिश को भेजी गई है।
विज्ञापन


हिस्ट्रीशीटर जुनैद के खिलाफ कर्नलगंज एवं शिवकुटी थाने में कुल 21 मामले दर्ज हैं। शिवकुटी थाने में उसकी हिस्ट्रीशीट संख्या 11-ए के मुताबिक जुनैद पर 302, 307 समेत विद्युत अधिनियम, मारपीट, धमकाने के आरोप में मुकदमें लिखे गए हैं। इसके अलावा जुनैद के भाई जावेद एवं उसके भाई एवं भतीजों के खिलाफ भी इन दोनों थाने में कई मामले दर्ज हैं।

रिटायर्ड दरोगा की हत्या के बाद इलाके में अभी तक दहशत का माहौल है। इस खौफनाक मंजर को सीसीटीवी में देखकर दरोगा की बड़ी बेटी शीरिन एवं बेटा सफात फफक उठते हैं। फोन पर बातचीत के दौरान बेटी शीरिन बेहद मलाल के साथ कहती हैं, वहां मौजूद लोग अगर थोड़ी सी हिम्मत दिखाते तो अब्बू यूं न मरते। छोटे भाई अब्दुल वाहिद भी स्तब्ध हैं। 65 वर्षीय वाहिद अब्दुल समद के घर से आधे किलोमीटर दूर रहते हैं। उनको घटना स्थल पर पहुंचने में करीब आधा घंटे लग गए। जब पहुंचे तब तक काफी देर हो चुकी थी लेकिन वह भी वही मलाल दुहराते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें