फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागी पुलिस, पीसीबी, ताराचंद हॉस्टल में छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन

000000000000000000

पीसीबी-ताराचंद हॉस्टल में
छापा, बम-बारूद बरामद
0 हॉस्टल में पूर्व छात्र की हत्या के बाद पुलिस ने सुबह की छापेमारी
0 15 संदिग्ध हिरासत में, सुतली-रिपिट व नकली पिस्टल भी मिली
0 बैंक रोड बवाल का मुख्य आरोपी, माइकल का ड्राइवर भी पकड़ाया
0 20 दो पहिया व पांच कारें सीज, 106 कमरे भी किए गए सील
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। इविवि के हॉस्टल में पूर्व छात्र की हत्या के मामले में हाईकोर्ट की फटकार के बाद जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पीसीबी व ताराचंद हॉस्टल में भारी फोर्स के साथ बुधवार सुबह ही अफसरों ने छापा मारा, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। तलाशी में कमरों से बम के साथ बारूद, सुतली व रिपिट आदि बरामद किए। इस दौरान कुल 15 लोग हिरासत में लिए गए। साथ ही मौके पर मिले 20 दो पहिया समेत 25 वाहन सीज कर दिए गए। साथ ही अवैध कब्जे पर 106 कमरे भी सील कर दिए गए।
पीसीबी हॉस्टल में 14 अप्रैल की देर रात पूर्व छात्र रोहित शुक्ला को गोलियों से भून दिया गया था। इस मामले में संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट ने मंगलवार को सख्त टिप्पणी की थी। एसएसपी अतुल शर्मा को भी खरी-खरी सुनाई और कानून-व्यवस्था पर आड़े हाथों लिया था। हाईकोर्ट की फटकार के बाद हरकत में आए पुलिस अफसरों ने बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। सुबह सात बजे के करीब ही एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ कर्नलगंज एएसपी श्रीश्चंद्र ने कई थानों की पुलिस के साथ ही आरएएफ व पीएसी के जवानों को लेकर ताराचंद छात्रावास में छापा मार दिया। फोर्स ने एक-एक कमरों की तलाशी लेनी शुरू की तो हड़कंप मच गया। इस दौरान कमरा नंबर 43 में बम और 31 में बारूद-रिपिट आदि के अलावा बाथरूम के पास छिपाकर रखी गई नकली पिस्टल बरामद हुई। यहां तलाशी के दौरान कुल 13 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री अभिषेक सिंह माइकल का ड्राइवर निर्भय सिंह व दो दिन पहले हुए बैंक रोड बवाल का मुख्य आरोपी सत्यम सिंह शामिल हैं। मौके पर मिले 20 दो पहिया व चार कारें भी सीज कर दी गईं। 1.30 बजे के करीब फोर्स ने पीसीबी हॉस्टल में छापा मारा। यहां तलाशी के दौरान कमरों से तो कोई आपत्तिजनक चीज नहीं मिली, लेकिन दो संदिग्ध युवक जरूर मिले, जिन्हें हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन


ताराचंद में 58, पीसीबी में 48 कमरे सील
ताराचंद व पीसीबी हॉस्टल में छापेमारी के दौरान बड़े पैमाने पर कमरों में अवैध कब्जा भी मिला। इनमें से कुछ कमरों में युवक अवैध रूप से रहते मिले जिस पर उन्हें हिरासत में ले लिया गया। हालांकि, मौका पाकर कई अवैध कब्जेदार ताला लगाकर फरार हो गए। ऐसे में ताला तोड़कर इन कमरों को सील करा दिया गया। पुलिस अफसरों ने बताया कि अवैध कब्जा मिलने पर ताराचंद हॉस्टल के 58 व पीसीबी हॉस्टल के 48 कमरों को सील कर दिया गया है।
पूर्व छात्र हत्याकांड के आरोपी की कार बरामद
पीसीबी में छापेमारी के दौरान फोर्स को लावारिस मारुति 800 कार मिली। पूछताछ करने पर पता चला कि यह पीसीबी में मारे गए पूर्व छात्र रोहित शुक्ला की हत्या में वांछित अभिषेक उर्फ नवनीत यादव की है। पुलिस ने बताया कि उक्त कार को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन


हॉस्टलों में लगातार सामने आ रही आपराधिक गतिविधियोें के मद्देनजर ही यह कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान ताराचंद हॉस्टल के दो कमरों से आपत्तिजनक चीजें बरामद हुई हैं। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। - अतुल शर्मा, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें