फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौक में दिनदहाड़े सात लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
चौक में दिनदहाड़े 10 लाख की लूट
विज्ञापन

फर्म के रुपये लेकर बैंक में जमा करने जा रहे थे कर्मचारी
सरेआम वारदात को अंजाम देकर भागे बाइक सवार दो बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। शहर के व्यस्ततम बाजार चौक में बेखौफ बदमाशों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। भरे बाजार एक फर्म के दो कर्मचारियों से 10.30 लाख रुपये लूटकर बदमाश भाग निकले। सूचना पर एसएसपी समेत कई अफसरों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। हालांकि देर शाम तक बदमाशों का कुछ सुराग नहीं मिल सका था।
विज्ञापन

व्यापारी संजय अग्रवाल का बादशाही मंडी इलाके में गोदाम है। उनके पास अमूल के साथ ही हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड के उत्पादों की एजेंसी है। मीरगंज निवासी बुजुर्ग भगवानदास व अमित कुमार उनकी फर्म में काम करते हैं। सोमवार सुबह दो फर्मों के कुल 10.30 लाख रुपये बैंक में जमा करने के लिए लेकर दोनों गोदाम से स्कूटी पर निकले। अभी वह नाज सिनेमा के पास जवाहर स्क्वायर के पास ही पहुंचे थे कि पीछे से बाइक पर दो बदमाश आ धमके। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही अचानक पीछे बैठे बदमाश ने भगवानदास के हाथ से रुपयों भरा बैग छीन लिया और फिर अपने साथी संग भागने लगा। अमित ने हिम्मत दिखाते हुए स्कूटी छोड़कर बदमाश को पकड़ने की कोशिश की। उसकी बदमाश से हाथापाई भी हुई। हालांकि इसी दौरान बदमाश ने असलहा निकालकर तान दिया, जिसके बाद अमित पीछे हट गया। उधर, मौका पाते ही बदमाश अपने बाइक सवार साथी संग भाग निकला। दिनदहाड़े लूट की सूचना पर पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। एसएसपी समेत तमाम अफसर मौके पर पहुंच गए। क्राइम ब्रांच को भी बुलाया गया। हालांकि देर शाम तक बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका था। कोतवाली पुलिस ने बताया कि व्यापारी संजय अग्रवाल की तहरीर पर फिलहाल अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


बाइक सवार दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। सीसीटीवी फुटेज से उनके बारे में कुछ अहम सुराग मिले हैं। उनकी तलाश की जा रही हे।
-अतुल शर्मा, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें