फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 हजार रुपयों के विवाद में ली गई रिंकू की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
12 हजार रुपये के विवाद में ली गई थी रिंकू की जान
विज्ञापन

0 दोनों नामजद आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कबूला जुर्म
0 धूमनगंज के मुबारकपुर कोटवा में 29 जून को हुई थी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। धूमनगंज के मुबारकपुर कोटवा गांव निवासी रिंकू भारतीय हत्याकांड का बृहस्पतिवार को खुलासा हो गया। मामले के दोनों नामजद आरोपियोें को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को पूछताछ में दोनों ने बताया कि 12 हजार रुपये के विवाद में उन्होंने हत्या की। दोनों को जेल भेज दिया गया है। विवेक उर्फ रिंकू भारतीय पुत्र रामसजीवन धूमनगंज के मुबारकपुर कोटवा गांव का रहने वाला था। 20 वर्षीय रिंकू शादी ब्याह में खाना बनाने का काम करता था। 29 जून की शाम उसे कुछ लोग घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। मामले में घरवालों ने मुबारकपुर कोटवा के ही दीपू पटेल उर्फ दीपचंद और लुल्लू पासी को नामजद कराया था। सटीक सूचना पर बृहस्पतिवार सुबह 5.30 दोनों को धूमनगंज के लालबिहारा स्थित ट्रांसफार्मर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों कहीं भागने की फिराक में थे। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि मृतक रिंकू ने दीपू से 12 हजार रुपये उधार लिए थे। जिसे वह वापस देने से इंकार कर रहा था। पूर्व में भी इस बात को लेकर दीपू और रिंकू में नोकझोंक हुई थी। इसी बात को लेकर दीपू के मन में रिंकू के प्रति खुन्नस थी। घटना वाली शाम पहले दीपू ने फोन कर रिंकू को बुलाया। हालांकि, कई बार फोन करने के बाद भी रिंकू नहीं आया। इसके बाद दीपू के कहने पर लुल्लू रिंकू के घर पहुंचा और उसे पार्टी के बहाने बुलाकर साथ ले गया। वहां दीपू को देखकर रिंकू एकबारगी ठिठका, लेकिन लुल्लू ने उसे सबकुछ भूलकर जश्न मनाने की बात कहकर रोक लिया। इसके बाद तीनों ने शराब पी, जिसके बाद दीपू फिर रिंकू से रुपयों को लेकर उलझ गया। इसी दौरान तमंचे से गोली मारकर रिंकू की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है। - श्रीश्चंद्र, सीओ सिविल लाइंस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें