फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल की मासूम बच्ची संग पड़ासी युवक ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सात साल की मासूम बच्ची संग पड़ोसी ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन

देर-रात पुलिस के शिकंजे में आया आरोपी

प्रयागराज। सात साल की मासूम बच्ची संग पड़ोस में रहने वाला युवक दुष्कर्म करके फरार हो गया। बच्ची की मां को जब इस बारे में मालूम चला तब उसके होश उड़ गए। वह बच्ची को लेकर तुरंत कर्नलगंज थाने पहुंच गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके आरोपी को कर्नलगंज से ही धर-दबोचा। रामवाटिका के पास एक बस्ती में रहने वाली पीड़िता की मां ने बताया कि पड़ोस में ही एक युवक रहता है। बुधवार रात करीब आठ बजे युवक उसके घर आया और उसकी सात वर्षीय पुत्री को खिलाते हुए घर से बाहर लेता गया। थोड़ी देर बाद लड़की के रोने की आवाज सुनकर वह बाहर निकली तब युवक उसको छोड़कर भाग चुका था। लड़की के प्राइवेट पार्ट के साथ छेड़खानी की गई थी। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप एवं पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा लिखकर उसकी तलाश शुरू कर दी। बुधवार देर-रात वह कनर्लगंज मोहल्ले से ही गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर कर्नलगंज सत्येंद्र सिंह के मुताबिक आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें