फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म करने पर नाकाम होने पर किशोरी को केरोसिन डालकर जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सरेनी (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। दुष्कर्म में असफल होने पर आरोपी ने केरोसिन डालकर उसे आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन



किसी तरह आग बुझाकर किशोरी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़िता के बयान भी दर्ज किए है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया है।


सरेनी के गांव निवासी एक युवक ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि बुधवार शाम उसकी बहन (17) घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव का रहने वाला चंदन घर में घुस आया।
विज्ञापन



चंदन ने बहन के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बहन ने विरोध किया तो चंदन ने केरोसिन डाल दिया और उसे आग लगा दी। शोरगुल पर पहुंचकर किसी तरह आग बुझाई गई।


सीएचसी के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बुधवार रात सरेनी पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़िता के बयान भी दर्ज किए। सीओ लालगंज लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि भाई की तहरीर पर चंदन के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें