फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 बजते ही थम जाती है पैथालाजी में जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल के पैथालॉजी में तैनात स्वास्थ्य कर्मचारियों की मनमानी का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। दोपहर 12 बजे के बाद पैथालॉजी के जांच व नमूना एकत्र करने वाले कक्ष में ताला लग जाता है। इससे मरीज परेशान होते हैं। शिकायत के बाद भी सीएमएस इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। गत दिनों निरीक्षण करने पहुंचे डीएम ने पैथालॉजी को 13 घंटे खोलने का निर्देश भी दिया था।
विज्ञापन

जिला अस्पताल पैथालॉजी विभाग का कक्ष सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक खुलता है। मगर मरीजों के खून का सैंपल सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक ही लिया जाता है। इसके बाद आने वाले मरीजों को वापस लौटना पड़ता है। 12 बजे के बाद खून की जांच होने के नाम पर कर्मचारी मनमानी करते हैं। जांच व रिपोर्ट वितरण की बात करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारी मरीजों की दिक्कत से कोई सरोकार नहीं रखते। नतीजा बहुत से मरीजों को बैरंग लौटना पड़ता है। गत दिनों पूर्व औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीएम ने पैथालॉजी को सुबह आठ से रात नौ बजे तक खोलने का निर्देश दिया था। डीएम के निर्देश का जिला अस्पताल में पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें